Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1038 मीडिया कर्मी होंगे लाभान्वित, हरियाणा सरकार पत्रकार कल्याण की दिशा में देशभर में अव्वल

1038 मीडिया कर्मी होंगे लाभान्वित, हरियाणा सरकार पत्रकार कल्याण की दिशा में देशभर में अव्वल

faridabadnews24By faridabadnews24October 13, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पत्रकार कल्याण की दिशा में एक और उल्लेखनीय निर्णय लेते हुए प्रदेश में मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों के लिए टर्म इंश्योरेंस कवरेज को मौजूदा 5 लाख रुपये से बढाकर 10 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से, अब 10 लाख रुपये तक के बीमा पर प्रीमियम की शत प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इस फैसले से राज्य भर के 1038 मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मी लाभान्वित होंगे।

बीमा कवरेज बढ़ाने के अतिरिक्त, राज्य सरकार ने पात्र मीडियाकर्मियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन भी 10,000 रुपये से बढाकर 15,000 रुपये कर दी है। समाज में मीडिया पेशेवरों के अमूल्य योगदान और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद के वर्षों में वित्तीय स्थिरता की आवश्यकता को समझते हुए पेंशन में यह वृद्धि की गई है।

इसके अतिरिक्त, हरियाणा सरकार ने हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 को भी मंजूरी प्रदान की है। इस दूरदेर्शी नीति का उद्देश्य वर्तमान दौर में डिजिटल मीडिया परिदृश्य जैसे की एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि का दोहन करके सरकारी विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों की पहुंच का विस्तार करना है। यह नीति सरकारी पहलों और विकासात्मक नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी को प्रभावी ढंग से उजागर और प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया समाचार चैनलों और सोशल मीडिया इन्फलूएंसरस आदि को सूचीबद्ध करने की सुविधा प्रदान करेगी।

पत्रकारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. अमित अग्रवाल

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महत्वपूर्ण निर्णय जनता तक सूचना प्रसारित करने में आवश्यक भूमिका निभाने वाले पत्रकारों के कल्याण और उनकी वित्तीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मीडिया कर्मियों के कल्याण और समर्थन के प्रति निरंतर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहे हैं, जिससे समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को बल मिलता है।

NEWS SOURCE : chopaltv

1038 media workers will be benefited faridabadnews faridabadnews24 Haryana government tops the country in the direction of journalist welfare.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.