
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से लेकर फरीदाबाद शहर की मुख्य सड़कों के फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा है। इस वजह से पैदल राहगीरों को फुटपाथ के बजाय सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालत यह है कि नगर निगम मुख्यालय के साथ-साथ नगर निगम के बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद कार्यालयों के आस-पास भी रेहड़ी और पटरी वाला का कब्जा देखा जा सकता है। पैदल राहगीरों को वाहनों की चपेट में आने से बचाने के लिए सड़क और पुल पर फुटपाथ की व्यवस्था की जाती है। शहर में 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कें हैं। इनमें से प्रमुख सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ बने हुए हैं। बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक से लेकर बस अड्डा मार्केट, एनआईटी में नीलम से बीके चौक के बीच भी फुटपाथ बना हुआ है।
अपनी सगी बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला बाप, रेप का वीडियो भी बनाया, ऐसे हुआ खुलासा
रेलवे रोड पर भी फुटपाथ बना हुआ है। इसी तरह सेक्टर-19-28, 16-19 डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-11 और छह डिवाइडिंग वाईएमसीए रोड पर भी फुटपाथ बनाया गया है। सेक्टर-12-15 डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-15-16 डिवाइडिंग सड़क और सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के आस-पास की सड़कों पर फुटपाथ बने हुए हैं। इनमें से अधिकांश सड़कों की फुटपाथों पर रेहड़ी और पटरी वालों का कब्जा है। सबसे बुरा हाल बल्लभगढ़ में देखा जा सकता है। यहां अंबेडकर चौक से लेकर नगर निगम के कार्यालय तक पूरे फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा है। इस कारण पैदल लोगों को मजबूरी में फुटपाथ पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार पैदल राहगीर वाहनों की चपेट में भी आ जाते हैं।
नगर निगम नहीं चला रहा अतिक्रमण विरोधी मुहिम
शहर की सड़कों के फुटपाथ पर अतिक्रमण का जाल है, लेकिन नगर निगम की ओर से अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इस कारण शहर अतिक्रमण के जाल में फंसता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि शहर कहने भर के लिए ही स्मार्ट है, हकीकत में स्मार्ट सिटी की विशेषताएं यहां नजर नहीं आ रही है। नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने से शहर में अतिक्रमण को और बढ़ावा मिल रहा है।
बाजारों में बुरा हाल
शहर के बाजारों में भी अतिक्रमण से बुरा हाल है। शाम के वक्त तो रेहड़ियों की संख्या और बढ़ जाती है। इस वजह से बाजारों से निकलना मुश्किल होता है। बाजारों में दुकानों के सामने लगने वाली फड़ से भी जाम के हालात बने हुए है। शाम होते ही शहर के सबसे बड़े बाजार एनआईटी-एक में अतिक्रमण की वजह से निकलना भी मुश्किल होता है। फिर भी नगर निगम की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
शहर में फुटपाथ पर पैदल चलने में काफी दक्कत होती है। जहां-तहां अतिक्रमण किया गया है। इससे पैदल राहगीर वाहनों के बीच चलने को मजबूर हैं।
-अमित चौहान, स्थानीय निवासी
पुलिस और स्थानीय प्रशासन को पता है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण है, लेकिन उनके द्वारा कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे पैदल राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है।
-देवेन्द्र गौड़, स्थानीय निवासी
फुटपाथों पर अतिक्रमण करना गलत है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को दिक्कत होती है। ऐसे में अतिक्रमण करने वालों को खुद भी समझना चाहिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सभी को हटाया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– राजेश शर्मा, प्रभारी तोड़फोड़ शाखा, नगर निगम
NEWS SOURCE : livehindustan
