Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पत्रकार पेंशन 15 हजार रुपये करने व सोशल मीडिया पॉलिसी लागू करने के लिए फरीदाबाद के सभी पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पत्रकार पेंशन 15 हजार रुपये करने व सोशल मीडिया पॉलिसी लागू करने के लिए फरीदाबाद के सभी पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2023No Comments3 Mins Read
Faridabad : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जन जागरूकता में मीडिया का सबसे अहम योगदान है। विधानपालिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका के साथ-साथ मीडिया का एक मजबूत चौथे स्तंभ के तौर पर समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में सभी मीडियाकर्मियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज के हित में सजग रहना होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को फरीदाबाद में जिला के पत्रकारों द्वारा पत्रकार पेंशन 15 हजार रुपये करने व सोशल मीडिया पॉलिसी लागू करने पर आयोजित धन्यवाद समारोह में संबोधित कर रहे थे।

Haryana News: 3 महिलाओं संग 2 युवक रूम में कर रहे थे ऐसा काम, स्पा में रेड पड़ते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

श्री मनोहर लाल ने कहा कि मीडिया का समाज में अहम योगदान है। यह लोगों को सूचनाएं देने के साथ-साथ जागरूक करने का भी काम करता है। मीडिया प्रशासन की कमियों को दिखाकर जनता की समस्याओं को हल करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने मीडियाकर्मियों का आह्वान किया कि जहां एक और वह कमियों को दिखाकर सजग करते हैं वहीं उन्हें समाज में चल रही अच्छी चीजों को भी दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने देश व प्रदेश की छवि को समाज में हो रहे अच्छे कार्यों के जरिए बेहतर बनाने का प्रयास करें।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य करवाना मेरी नैतिक जिम्मेदारी: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है, जहां पत्रकारों को अब 15 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले 11 हजार रुपये करने का प्रस्ताव था लेकिन पत्रकारों के हित को देखते हुए इसे 15 हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद अब सोशल मीडिया भी एक नया वर्ग उभरा है। ऐसे में इनकी ए से लेकर ई तक पांच केटेगरी बनाई गई हैं। इसमें उनके लिए विज्ञापनों का प्रावधान किया गया है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो। इसमें मेहनत के दम पर ई केटेगरी से ए में पहुंचने की भी संभावनाएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया भी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह तुलनात्मक अध्ययन करते हुए जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़े। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर पत्रकारों और पत्रकार पेंशन लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को सम्मानित किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता, श्री राजेश नागर, श्री नयनपाल रावत, पुलिस आयुक्त श्री राकेश आर्य, उपायुक्त श्री विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
All the journalists of Faridabad expressed gratitude to the Chief Minister for increasing the journalist pension to Rs 15 thousand and implementing the social media policy. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.