
उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साइबर अटैक होने से हड़कंप मंच गया है। उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज के प्रोफाइल पर किसी ने अश्लील फोटो लगा दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रोफाइल फोटो बदली गई। डीजीपी अशोक कुमार ने साइबर सेल को इस प्रकरण की जांच सौंप दी है। पुलिस के फेसबुक पेज के प्रोफाइल फोटो पर रविवार दोपहर लगभग एक बजे किसी अज्ञात युवती का अश्लील फोटो प्रदर्शित होने लगा। ऐसा होते ही, पेज पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई।
पुलिस ने मारा छापा, स्पा सैंटर की आड़ में थाईलैंड से लड़किया लाकर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
हालांकि, यह फोटो करीब तीन मिनट तक ही पुलिस के पेज पर रहा लेकिन तब तक लोगों ने इसका स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद इसे व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किया जाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में फोटो तो बदल दी, पर इससे तमाम सवाल खड़े हो गए। पुलिस ने बाद में जो फोटो लगाई उस पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं। लोगों ने लिखा कि प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा? उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर 3.53 लाख फॉलोवर हैं।
आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे डीजीपी
डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक नहीं हुआ है। इसे चलाने वाले एक कर्मचारी के फोन बदलने से यह त्रुटि हुई। किसी ने बाकायदा पासवर्ड डालकर पुलिस की आईडी खोली और फोटो बदला। साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NEWS SOURCE : livehindustan
