Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » IMD का ये अलर्ट जरूर पढ़ लें, आज दशहरे का मेला देखने जा रहे हैं, बारिश होगी या नहीं

IMD का ये अलर्ट जरूर पढ़ लें, आज दशहरे का मेला देखने जा रहे हैं, बारिश होगी या नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24October 24, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

Weather Update 24th October: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है. अब लोगों को सुबह शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. बदलते मौसम के कारण लोगों को खांसी, जुकाम और गले में खराश के साथ ही बुखार की समस्या होने लगी है. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है.  इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की आशंका जताई है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के मध्य में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है और इस वजह से पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र सोमवार शाम को चक्रवात में तब्दील हो गया. हालांकि, इसका भारतीय तट पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा. मौसम विज्ञान (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चक्रवाती तूफान को ‘हामून’ नाम से जाना जाएगा जो ईरान ने दिया है. आईएमडी ने बताया चक्रवाती तूफान के गहरे दबाव के रूप में 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है. इस बीच, ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 और 25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि असम में 25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. 25 अक्टूबर तक ओडिशा के तटीय जिलों में भी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज बिहार के भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रहेगी और धुंध छाया रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह में धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली की हवा आज रहेगी बहुत खराब

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘बहुत खराब’ में रही. सोमवार शाम को समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 303 तक पहुंच गया. धीरपुर में एक्यूआई 327 पर यानी “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया. SAFAR के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब होकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आने की संभावना है. इससे पीएम 2.5 313 तक पहुंच जाएगा और पीएम 10 की सांद्रता 191 ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच जाएगी.

कब कितनी खराब होती है हवा

बता दें कि समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अगर शून्य और 50 के बीच हो तो इसे ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

NEWS SOURCE : zeenews

are you going to see Dussehra fair today Do read this alert of IMD faridabadnews faridabadnews24 will it rain or not?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.