
फरीदाबाद : रामलीला कमेटी सेक्टर तीन बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित होने वाले दशहरा पर्व की शुरुआत आज भाजपा नेता भारत भूषण ने रिबन काटकर की। उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिला तो वह बुराई के रावण का परमानेंट इलाज कर देंगे। बता दें कि भारत भूषण बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा के दावेदारों की सूची में हैं। भारत ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है लेकिन हमें प्रतीकों के साथ साथ अपने अंदर की बुराई का भी खात्मा करना चाहिए। ऐसे किसी भी कारण अथवा आचरण को छोड़ देना चाहिए जिससे कि समाज का नुकसान होता हो, अथवा बुराई फैलती हो। उन्होंने कहा कि आज तो मैं धार्मिक आयोजन की शुरुआत करने के लिए आया हूं लेकिन मैं जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। इसलिए हर व्यक्ति और इवेंट मेरे लिए महत्वपूर्ण है। भारत भूषण ने बताया कि यदि जनता ने साथ दिया तो बल्लभगढ़ से हर प्रकार की बुराई को खत्म कर परमानेंट इलाज कर दूंगा।

कमेटी के प्रधान शिव सिंह मलिक ने कहा कि भारत भूषण ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। वह क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम हैं। इसलिए हमने उन्हें कार्यक्रम की शुरुआत करवाने के लिए बुलाया है। वहीं महासचिव कैप्टन रविन्द्र अत्री ने बताया कि भारत भूषण को क्षेत्र की जनता जानती है और वह भी जनता से भलीभांति परिचित हैं। भारत ने कार्यक्रम की शुरुआत करवाई है जिससे जनता में अच्छा संदेश जाएगा। अगले साल हम बहुत बड़ी रामलीला का आयोजन करेंगे। गौरतलब है कि यहां पर दशहरा आयोजन में हजारों की संख्या में जनता जुटती है। इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन आरएस शर्मा, कोषाध्यक्ष सीडी गुप्ता, श्रवण चौधरी, डी पी भारद्वाज, सुशील कुमार, पं दयानन्द मिश्रा, रमेश भारद्वाज, अनिल भाटी, श्रीभगवान शर्मा, पं जीएन मिश्रा, बंशीलाल, अशोक यादव, सुशील यादव, प्रमोद चौधरी, देवी सिंह, जेपी गर्ग, शिवराज सिंह, धूम सिंह राघव, हौतम चौधरी, कमल, बुधराम जटौलिया, छवि भारद्वाज, मुकेश ङ्क्षसह, एसपी उपाध्याय, एनएस यादव, मास्टर रमेश, नवीन शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
