Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म, पति ने रचाई दूसरी शादी, ग्रेटर नोएडा में रिश्ते हुए शर्मसार

ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म, पति ने रचाई दूसरी शादी, ग्रेटर नोएडा में रिश्ते हुए शर्मसार

faridabadnews24By faridabadnews24October 25, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। दादरी में रहने वाली एक महिला के पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद ससुर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दादरी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने बगैर तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। जब महिला ने पति की दूसरी शादी का विरोध किया तो ससुर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

गाजियाबाद जनपद की रहने वाली महिला की शादी कस्बे के नई आबादी मोहल्ले में एक युवक से नौ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद महिला की तीन बेटी व एक बेटा है। महिला के पति ने तीन माह पूर्व दूसरी शादी कर ली। महिला ने दूसरी शादी का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने ससुर से शिकायत की। आरोप है कि ससुर ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी दादरी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी की जाएगी।

रेप पीड़िता ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा की गुहार लगाई

वहीं, ग्रेटर नोएडा के ही एक अन्य मामले में दुष्कर्म पीड़ित शिक्षिका ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आपबीती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया था कि करीब छह महीने पहले स्कूल के मालिक ने ऑफिस में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोप है कि स्कूल मालिक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका उत्पीड़न किया। परेशान होकर पीड़िता ने घटना के बारे में पति को बताया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने 29 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल मालिक को गिरफ्तार कर लिया था।

महिला का आरोप है कि अब केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है। केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। आरोपी महिला के घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद पुलिस से शिकायत की थी। महिला ने आपबीती का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस के सामने धमकी दे रहे हैं। थाने बुलाकर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर महिला से बातचीत की गई है। महिला को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Father-in-law raped daughter-in-law husband arranged second marriage relations put to shame in Greater Noida
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.