Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 29 अक्टूबर डीग में होने वाली कथा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची तेवतिया पाल

29 अक्टूबर डीग में होने वाली कथा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची तेवतिया पाल

faridabadnews24By faridabadnews24October 26, 2023No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : 29 अक्टूबर को डीग में आयोजित होने वाली 52 पाल की कथा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। इस आयोजन में आने वाले वीवीआईपी, वीआईपी व अन्य सम्मानीय लोगों के आगमन को लेकर बड़े स्तर पर बंदोस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजक हरियाणा सरकार में चैयरमेन रहे सुरेन्द्र तेवतिया तथा 52 पाल की सरदारी, डीग बारहे गांव की चौधर और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कथा स्थल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि इस बड़े आयोजन को लेकर पार्किँग की व्यवस्था इस प्रकार की होनी चाहिए कि किसी को कोई दिक्कत न हो, उनके अनुसार इस कथा में लाखों की संख्या में बदरपुर से लेकर भरतपुर और सोहना के काले पहाड से लेकर मोहना बागपुर की यमुना तक के लोग आएंगें, इस कारण पार्किंग की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए l

साथ ही उनका सुझाव था कि जो पूरे देश से वीआईपी तथा सरदारी इस कथा में प्रसाद लेने आएगी, उनकी सुविधा का भी ध्यान रखना होगा। करण सिंह दलाल ने कथा के आयोजक सुरेन्द्र तेवतिया तथा 52 पाल व डींग बारहे की सरदारी की इस बात के लिए तारीफ की कि जिस प्रकार से पूरे आयोजन स्थल को जोनों में बांटा गया है और हर जोन की जिम्मेवारी सबंधित पाल व सरदारी को सोंपी गई है वह अच्छा कदम है क्योंकि इस तरह के लाखों लोगों के आयोजन इसी प्रकार से हुआ करते हैं। बाद मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री दलाल ने कहा कि यह 52 पाल, डींग बारहे की सरदारी का बडप्पन है कि उन्होने उनको यह सम्मान दिया है, वरना वह तो इस पाल के छोटे से सदस्य है और उनकी डयूटी जहां पर भी पाल लगाएगी वह उस को पूरा करने का काम करेंगें, उन्होंने कहा कि एकडों मे फैले आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए उचित मान सम्मान व प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई, पूरे फार्म हाउस में फसल की कटाई का काम पूरा हो गया है, टैंट लगाने का काम चल रहा है

पूरे क्षेत्र को जोनों में बांटा गया है, हर जोन की जिम्मेवारी सबंधित सरदारी पर होगी तथा यह ध्यान रखा जाएगा कि हर कोई प्रसाद लेकर जाए। श्री दलाल ने बताया कि 52 पाल की इस तरह की कथा का अपना समाजिक व धार्मिक महत्व होता है और अब तो 52 पाल के साथ डींग बारहे गांवों की सरदारी और जुड गई है जिस कारण इस कथा का महत्व और बढ गया है, उनके अनुसार इस कथा में हर दल के देश के माने हुए नेता हिस्सा लेगें तथा इस कथा में 36 बिरादरी के लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कथाओं का अपना सामाजिक व धार्मिक महत्व है और सुरेन्द्र तेवतिया देशी घी के इस तरह के आयोजन को कर इस तानेबाने को आगे बढाने का काम कर रहे है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर कथा के आयोजक सुरेन्द्र तेवतिया ने कहा कि इस आयोजन की जिम्मेवारी पूरी तरह से 52 पाल तथा डींग बारहे गांव की सरदारी पर है, वह तो केवल इसके साधन मात्र हैं, फिर भी उनकी जो डयूटी लगाई गई थी उन्होंने यह प्रयास किया है कि पूरे क्षेत्र में जनबच्चा तक इसका निमंत्रण पहुंचे और उन्होंने तथा उनकी टीम ने घर-घर जाकर, सामूहिक रुप से 36 बिरादरी को निमंत्रण देने के काम में लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठानों में करीब एक से डेढ़ लाख लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएँगे ।

उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण दिया है और इस पूरे आयोजन में वीवीआईपी, वीआईपी लोग भी हिस्सा लेंगे, पिछले दो महीनों से वह और उनकी टीम सहित गणमान्य लोग इस कार्य में लगे है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रसाद वितरण के लिए 22 वार्ड बनाए गए है, जिसमें 20 वार्डाे में पुरुष जिम्मेवारी संभालेगे, जबकि दो वार्डाे में महिलाओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि े पृथला क्षेत्र के 104 गांवों के साथ-साथ तेवतिया पाल, डीग बराहे के पंचों ने 52 खापों में निमंत्रण दिए है और सभी खापों के प्रधानों ने इस कार्यक्रम में आने का भरोसा भी दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 29 अक्टूबर को भगवान सत्यनारायण की कथा का प्रसाद डींग के उनके फार्म हाउस पर अवश्य लें।

faridabadnews faridabadnews24 Tewatiya Pal arrived to take stock of the preparations for the Katha to be held in Deeg on October 29.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.