
उत्तराखंड के इस शहर में लिव-इन में रह रही महिला के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका पॉर्न वीडियो भी बना डाला। निजी पलों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी तक दे डाली।पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिल का आरोप है कि वह पिछले कुछ महीने से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवक दुष्कर्म करता रहा।
आरोप है कि उसने पीड़िता के गहने भी बिकवा दिए। शादी का वक्त नजदीक आया तो आरोपी फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका संपर्क अरपान गोयल से हुआ। दोनों में दोस्ती हुई तो आरोपी ने पीड़िता से शादी करने की बात कही।
उसके बहकावे में आकार पीड़िता ने अपने पति से तलाक लिया और आरोपी के साथ लिव-इन में रहने लगी। इस दौरान आरोपी पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। कहा कि आगामी तीन नंवबर को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी करनी तय की थी।इस बीच आरोपी ने शादी से मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने साथ में रहते हुए पीड़िता के दो लाख रुपये के गहने बिकवा दिए। इसके अलावा कई हजार रुपये उससे उधार लिए।
आरोप है कि निजी पलों की वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी अरपाल गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
