
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-15 में पार्ट टू में तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। इस दौरान मकान में फंसी एक बुजुर्ग महिला सहित दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना रात को पौने तीन बजे की है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से फ्लैट में आग लगी थी। आग से फ्लैट में बेड, एसी सहित अन्य फर्नीचर और अन्य सामान जल गया।
NEWS SOURCE : jagran
