Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस ने शहर के साकची स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, 41 युवक-युवती पकड़ाए

पुलिस ने शहर के साकची स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, 41 युवक-युवती पकड़ाए

faridabadnews24By faridabadnews24October 27, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने शहर के साकची स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुरुवार की देर शाम होटल में की गई छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से 22 युवतियों और 17 युवकों को पकड़ा गया है। कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ चल रही है। बताया गया कि जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश लुणायत को साकची के आमबगान स्थित सुविधा होटल से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिली थी।

इस आधार पर एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने एक-एक कमरे की तलाशी ली। ज्यादातर कमरों से युवक-युवतियों को पकड़ा गया। कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। होटल के मालिक और कई स्टाफ को भी हिरासत में लिया गया है। बताया गया है कि इनमें से कई लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

गुजरात में सेक्स रैकेट

गुजरात के सूरत में पिछले दिनों कई सेक्स रैकेट एक्सपोज हुए। पुलिस ने मुखबिर की सूचनाओं पर एक्शन लेते हुए होटल और स्पा सेंटरों में छापामारी की। करीब 600 होटल और 180 स्पा सेंटर पुलिस के निशाने पर थे, जिनसे करीब 197 लड़कियां आजाद कराई गईं, जिनमें विदेशी लड़कियां भी शामिल थीं। यह लड़कियां होटलों और स्पा सेंटरों के कमरे में आपत्तिजनक हालात में मिली थीं। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 90 लोगों को गिरफ्तार किया। 62 केस दर्ज किए। होटलों और स्पा सेंटरों के लाइसेंस रद्द कर दिए।

सूरत के पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने बताया कि पुलिस के रडार में वे होटल और स्पा सेंटर थे, जो स्कूल या कॉलेजों के आस-पास खुले हुए थे। मसाज पार्लर की आड़ में अवैध तरीके से ‘सेक्स कारोबार’ चलाया जा रहा था। छुड़ाई गई लड़कियों में 52 विदेशी लड़कियां शामिल हैं। सूरत पुलिस ने उन होटलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, जहां बिना रजिस्टर में नाम दर्ज किए कमरे की बुकिंग की जाती थी। सेक्स रैकेट के खिलाफ छापामारी राज्य के सभी जिलों में होगी। अभी सूरत में कार्रवाई की गई है। आने वाले समय में अन्य जिलों में भी की जाएगी। लड़कियों से धंधा कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

NEWS SOURCE : jantaserishta

arrested 41 young men and women. faridabadnews faridabadnews24 Police has exposed a sex racket running in a hotel located in Sakchi of the city
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.