Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नशीले मादक प्रदार्थो के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने वाले आरोपी हरिओम तथा रजिया को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

नशीले मादक प्रदार्थो के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने वाले आरोपी हरिओम तथा रजिया को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

faridabadnews24By faridabadnews24November 1, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद: सरकार के आदेश व पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशे के कारोबार में लंबे समय से संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों हरिओम तथा रजिया को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज गया है।

पिट यानी पीआईटी (प्रिवेंशन ऑफ़ इलिसिट ट्रैफकिंग) एनडीपीएस एक्ट 1988 उन गंभीर नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों पर लगाया जाता है जो लगातार उस अपराध में शामिल पाए जाते हैं. यह उन अपराधियों के खिलाफ लगाया जाता है जिनका जेल में बंद किया जाना बेहद जरूरी हो जाता है। नशा समाज और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। नशा किसी भी समाज को बर्बादी की तरफ ले जाता है और युवाओं की ऊर्जा को नकारात्मक दिशा में लगाकर उनके भविष्य को अंधकार में डाल देता है। नशा युवाओं के जीवन को बर्बाद कर देता है जिसके लिए नशे का अवैध व्यापार करने वाले नशा तस्कर जिम्मेवार होते हैं और ऐसे नशा तस्कर ऑन पर नकेल कसना बहुत जरूरी होता है। इसी के लिए सरकार द्वारा प्रीवेंटिव एक्शन के तहत नशा तस्कर को बिना मुकदमा दर्ज किए कभी भी जेल भेजा जा सकता है। जनहित में उक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपिया रजिया के खिलाफ थाना सूरजकुंड में एनडीपीएस एक्ट तहत 4 मुकदमा दर्ज हैं ये चारो मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है और आरोपियां जमानत पर है। वही गिरफ्तार आरोपी हरिओम मुजेसर गांव का रहने वाला है जो की एक आदतन नशा तस्कर है जिसे पुलिस द्वारा कई बार अवैध नशे सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुजेसर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें 4 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं और आरोपी जमानत पर है।

आरोपी को अवैध नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया जाता है परंतु वह अदालत से जमानत पर जेल से बाहर आकर फिर से नशा तस्करी का काम करता है जोकि जमानत के प्रावधानों के विरुद्ध है क्योंकि जमानत के दौरान आरोपी को सख्त हिदायत दी गई थी कि वह फिर से नशा तस्करी नहीं करेगा परंतु आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आता और फिर से नशा तस्करी करना शुरू कर देता है।अब आरोपी को PIT एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है यदि आरोपी को डिटेन नहीं किया जाता तो वह फिर से नशा तस्करी की वारदातों को अंजाम देता। समाज के दुश्मनों की जगह जेल में है।

नशीले पदार्थ के व्यापार में संलिप्त अन्य आदतन आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है। ये आदतन अपराधी पुलिस के रडार पर है उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई कर भेजा जाएगा जेल। युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले समाज के दुश्मन नशा तस्करों को बक्शा नहीं जाएगा।

faridabadnews faridabadnews24 The accused Hariom and Razia were arrested by the police under Pitt NDPS Act and sent to jail. who were continuously involved in the drug trade
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.