
Lizard seen on Diwali: दिवाली का पर्व आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं. इस साल 12 नवंबर 2023, रविवार को दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली के दिन कुछ संकेतों का मिलना बहुत शुभ होता है. ये संकेत बताते हैं कि आप पर मां लक्ष्मी जमकर मेहरबान होने वाली हैं. दिवाली के दिन छिपकली का दिखना भी ऐसा ही एक शुभ संकेत है. दिवाली के दिन छिपकली का दिखना बताता है कि आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करने वाली हैं. ज्योतिष और धर्म में छिपकली का संबंध लक्ष्मी माता से बताया गया है. छिपकली से जुड़े कुछ संकेत धन लाभ होने का इशारा देते हैं.
दिवाली के दिन छिपकली दिखना
आम तौर पर लोग छिपकली देख कर डर जाते हैं. जबकि कुछ मामलों में घर में छिपकली का होना शुभ होता है. ज्योतिष में छिपकली से जुड़े कुछ शकुनों के बारे में बताया गया है, जो जमकर धन लाभ कराते हैं. यदि दिवाली के दिन छिपकली दिख जाए तो यह लॉटरी लगने जैसा है. दिवाली के दिन घर में छिपकली को रेंगते हुए देख लें तो समझ लें कि अब मां लक्ष्मी आपके घर में वास करने वाली हैं. दिवाली पर छिपकली दिखना पैसों की तंगी दूर कर देता है और जातक को ज्यादा से ज्यादा पैसा दिलाता है.
तुरंत करें ये काम
ज्योतिष के अनुसार यदि दिवाली के दिन आपको छिपकली दिख जाएतो तुरंत मंदिर में या भगवान की मूर्ति के पास रखा रोली-चावल छिपकली पर दूर से ही छिड़क दें. साथ ही मां लक्ष्मी से अपनी मुराद बताते हुए उसे पूरी करने की प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है. साथ ही आपकी धन संबंधी समस्याओं का अन्त हो सकता है. धन प्राप्ति के नए रास्ते मिल सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NEWS SOURCE : zeenews
