
फरीदाबाद। मरम्मत कार्यों के कारण पिछले डेढ़ माह से नीलम रेलवे पुल की बंद लेन को खोल दिया गया है। 25 सितंबर से नीलम रेलवे पुल की एक लेन बंद थी। इस वजह से वाहनों का सारा दबाव दूसरी लाइन पर आ गया था, नीलम चौक से अजरोंदा की तरफ जाने वाली एक लाइन पर ही दोनों तरफ का ट्रैफिक चल रहा था। इससे दिनभर जाम की स्थिति रहती थी। वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। इसका असर पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा था। इधर दिवाली नजदीक होने से वाहनों की अतिरिक्त आवाजाही सड़कों पर हो रही थी।
वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत
अब पुल की सड़क बनाने का काम हो गया था और पुल को दोनों तरफ से दिवाली तक वाहन चालकों के आवागमन के लिए खोलने की मांग उठ रही थी। इस बाबत विस्तृत रूप से वाहन चालकों की परेशानियों को इंगित करते हुए खबर प्रकाशित की थी। अब हाईवे की तरफ से बंद पड़ी लाइन को भी खोल दिया गया है। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल गई है।
NEWS SOURCE : jagran
