
Chhath Puja date 2023: दीवाली के साथ-साथ बाजारो में छठ पूजा की रौनक भी अभी से दिखने लगी है. खासतौर से यूपी-बिहार के लोग इस त्योहार की तैयारी में अभी से जुट गए है. वही छठी मईयां के गीत भी इसी तैयारी का हिस्सा है. अगर आप भी बेस्ट भोजपुरी छठ फेस्टिवल सॉन्ग (Chhath Festival Songs) यूट्यूब पर ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए इस काम को हम आसान बना देते हैं.
छठ पूजा के गीत (Chhath Puja Songs)
छठ पूजा के गीतों में सबसे ज्यादा महत्व है उगते सूरज का. लिहाजा सूर्य देव को समर्पित गाने उग हे सूरज देव इस मौके के लिए बिल्कुल सटीक है. इस गीत को गाया है अनुराधा पौंडवाल ने जिसे सुनकर आप भी भक्ति में खो जाएंगे. आ गईल छठी मईयां भी एक बेहतरीन छठ पूजा सॉन्ग है जिसे रितेश पांडे ने गाया है. ये एक फेमस सॉन्ग है जो छठ सेलिब्रेशन में जरूर बजाया जाता है. छठ करे आई …गाना भी छठी मईयां की भक्ति से लबरेज है जिससे सुनने के बाद आपका मन भी आस्था से भर जाएगा. रितेश पांडे की आवाज में ये गाना भी बेहद खास है जिसे छठ फेस्टिवल में जरूर बजाया जाना चाहिए.
छठी मईयां सुन ली पुकार …भी एक पॉपुलर छठ पूजा सॉन्ग है जो छठी मईयां की आराधना के लिए बजाया जा सकता है. अंजलि भारद्वाज का गाया ये गाना भी बेहद सुरीला है जिसे खूब पसंद किया जाता है.
अनुराधा पौंडवाल का गाया गाना – कांच ही बांस के बहंगिया भी छठ का ही गाना है. जो छठ के माहौल को और भी आस्थामय बना देगा.
कब है छठ पूजा
छठ पूजा का इंतजार भी दीवाली की तरह ही बेसब्री से सभी कर रहे हैं. छठ इस बार 17 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक होगी. तीन दिनों तक चलने वाले आस्था से भरे इस त्योहार का आगाज अब जल्द ही होने वाला है
NEWS SOURCE : zeenews
