
सोशल मीडिया पर एक ऐसी अनोखी दुनिया है। इस दुनिया में आपको वह हर चीज मिलेगी जिससे आप एंटरटेन हो सकते हैं। अभी भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आपके बचपन की याद ताजा हो जाएगी। आपको याद हो तो जब भी आप बस से कहीं दूर का सफर तय करते हैं तो बीच में एक बंदा चढ़ता है और कुछ ना कुछ लोगों को बेचने लगता है। उसका बोलने का अनोखा अंदाज उसकी खासियत होती थी। अब यह नजारा आपको दिल्ली मेट्रो में भी देखने को मिल सकता है।
वायरल हो गया वीडियो
आजकल जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में एक बंदा चलती मेट्रो में लोगों को सामान बेचने लगता है। बंदा लोगों से कहता है कि, ‘चलती मेट्रो में हमारी भी सुन लेना। भई चूरण है, मंजन है बाम है, केवल 10 रुपये, 10 रुपये। जिसे भी चाहिए बस हाथ उठा दे।’ बंदे के इस अंदाज को देखने के बाद वहां बैठे लोगों का हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाता है।
यहां देखिए वायरल वीडियो
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘बिजनेस वही, स्टाइल नई।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई ने पूरा माहौल बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- मेट्रो में किसी लड़की के अश्लील डांस के बजाय इस वीडियो को पसंद करूंगा। आपको यह वीडियो देखने के बाद कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
NEWS SOURCE : indiatv
