
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी की टिकट पर एन आई टी 86 विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव को इस समय फरीदाबाद लोकसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी है इसी के साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने बल्लभगढ़ के ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया है और फरीदाबाद से धर्मबीर को जिला अध्यक्ष से हटाने के बाद हरिंद्र भाटी को जिले की कमान मिली थी जो अब हजारों की संख्या में फ़रीदाबाद में कार्यकर्ताओं का कुनबा बढ़ाकर एक मजबूत और जोशीला संगठन खड़ा किया गया है।
और इसी के साथ हरिंद्र भाटी को एन आई टी 86 विधानसभा के ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त कर एक नई जिम्मेदारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने और दे दी है।हरिंद्र भाटी और संतोष यादव दोनों मिलजुलकर फ़रीदाबाद संगठन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे है और एक दूसरे के विधानसभा का प्रभार मिला है।यंहा तक कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता को भी ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है।
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के गांव और शहर के बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा कर दिया है।और सभी ईमानदार और कर्मठ क्रांतिकारियों को ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।बड़े से बड़े पदाधिकारियों को किसी न किसी ब्लॉक की जिम्मेदारी दी है।इस नई जिम्मेदारी के लिए आप नेता संतोष यादव और हरिंद्र भाटी ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता, प्रदेश केम्पैन चुनाव कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर,सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांढा का इस नई जिम्मेदारी के लिए आभार ब्यक्त किया है।और कहा कि और मजबूती से संगठन को आगे बढ़ाएंगे और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।
