Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लापरवाही के लिए जिम्मेदार SP सस्पेंड, पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ा ऐक्शन: Punjab

लापरवाही के लिए जिम्मेदार SP सस्पेंड, पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ा ऐक्शन: Punjab

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

PM Modi security breach: पंजाब में पिछले साल पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. डीजीपी ने लापरवाही के बरतने के आरोपी एसपी को सस्पेंड कर दिया है. एसपी गुरबिंदर सिंह को संस्पेंड करने का आदेश पंजाब गृह विभाग ने जारी किया. पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर बड़ा सियासी विवाद हुआ था.

दिल्ली लौट गए थे पीएम मोदी

याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले साल जनवरी में पंजाब दौरे पर गए थे. सुरक्षा में हुई लापरवाही के चलते पीएम मोदी का काफिला फिरोजपुर के पास फ्लाइओवर पर काफी देर तक फंसा रहा था. जिसके बाद पीएम मोदी रैली समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए बिना ही दिल्ली लौट गए थे. घटना के समय पुलिस अधीक्षक (अभियान) के पद पर गुरबिंदर सिंह तैनात थे और वह फिरोजपुर में ड्यूटी पर थे.

पंजाब चुनाव से पहले हुई पीएम की सुरक्षा में चूक

पंजाब गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश के अनुसार, वर्तमान में बठिंडा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. फिरोजपुर में, पांच जनवरी 2022 को प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी के कारण प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था. इसके बाद वह रैली सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए बिना पंजाब से दिल्ली लौट गए थे. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा में हुई चूक से एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था.

आरोपी अधिकारी निलंबित

निलंबन आदेश के अनुसार, घटना पर 18 अक्टूबर 2023 की एक रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सौंपी थी, जिसमें राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा था कि सिंह ने अपनी ड्यूटी उपयुक्त रूप से नहीं की. पंजाबी भाषा में जारी आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी के स्तर पर मामले पर विचार के बाद संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. सुरक्षा चूक की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति ने इससे पहले राज्य के कई अधिकारियों को इस चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया था. शीर्ष अदालत ने पिछले साल 12 जनवरी को सुरक्षा चूक की जांच के लिए समिति नियुक्त करते हुए कहा था कि घटना से उपजे सवालों को “एकतरफा जांच” के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है.

NEWS SOURCE : zeenews

big action in PM Modi's security lapse case: Punjab faridabadnews faridabadnews24 SP responsible for negligence suspended
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.