Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, पहले प्यार फिर रेप… सज धज कर दुल्हन करती रही इंतजार

बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, पहले प्यार फिर रेप… सज धज कर दुल्हन करती रही इंतजार

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

यदि किसी लड़की की शादी हो और वह दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही हों और फिर अचानक यह पता लगे कि अब उसके घर बारात नहीं आएगी। तो सोचिए कि लड़की और उसके माता-पिता के ऊपर एक दुख का पहाड़ सा टूट जाता है क्योंकि उनके खुशी गम में बदल जाती है। ऐसा ही कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के शहडोल  में, जहां सज-धज कर दुल्हन बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा।

जानिए क्या है पूरा मामला

शहडोल में एक पड़ोसी युवक ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाता, उसका शारीरिक शोषण किया और जब दोनों की शादी का मंडप सज गया तो दूल्हा फरार हो गया। युवक ने युवती से शादी का वादा किया था। तैयारी पूरी थी, दुल्हन अपने सोलह श्रृंगार करके मंडप पर अपने दूल्हे का इंतजार करती रही जबकि दूल्हा शादी के पहले ही रफूचक्कर हो गया और दुल्हन इंतजार करते रह गई। दूल्हे की हरकत से अपमानित वधू पक्ष मामले की शहडोल पुलिस अधिकारी से शिकायत की है।

यह पूरा मामला शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारंगपुर का है। यहां रहने वाली युवती के साथ उसी के गांव के रहने वाला पड़ोसी युवक दुर्गेश कोल ने एक साल पहले शारीरिक शोषण किया था जिस पर युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में युवक जेल की हवा भी खा चुका है। बुढ़ार न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। इस बीच युवक उस युवती से शादी के लिए तैयार हो गया।

सरपंच है आरोपी युवक की भाभी

आरोपी युवक की भाभी गांव की सरपंच है। दोनों परिवारों द्वारा 23 नवंबर को शादी का दिन तय किया था। जमीन, गहनें गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया गया था। युवती के माता-पिता और परिजनों ने पूरी तैयारी की, लेकिन उस रात बारात नहीं आई। पुलिस में की गई शिकायत में कहा गया कि युवक के भाई ने बाइक और दो लाख रुपये दहेज में मांगे और बारात लेकर नहीं आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि चूंकि आरोपी युवक की भाभी सरपंच है इसलिए खैरहा थाने में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई।

‘कार्रवाई नहीं हुई तो दे दूंगी जान’

इस घटनाक्रम से उसका परिवार अपमानित महसूस कर रहा है। लड़की का कहना है कि यदि उक्त के विरुद्ध समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगी। वहीं, इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले का कहना है कि प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 first love then rape...the bride kept waiting dressed up. The groom did not arrive with the wedding procession
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.