Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पति-बच्चों को मारने की धमकी दे महिला से दो साल तक किया दुष्कर्म, दरिंदगी की हदें पार: Haryana Crime

पति-बच्चों को मारने की धमकी दे महिला से दो साल तक किया दुष्कर्म, दरिंदगी की हदें पार: Haryana Crime

faridabadnews24By faridabadnews24November 28, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पानीपत:  शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला के साथ पति संग फैक्ट्री में काम करने वाला युवक दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। एक दिन पति ने उसे पत्नी के साथ जबरदस्ती करते पकड़ा तो आरोपित उसके साथ भी मारपीट कर मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के पति ने फैक्ट्री मालिक को घटना से अवगत न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां से किशनपुरा चौकी भेजा गया। अब किशनपुरा चौकी पुलिस ने आरोपित सहित दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस बयान में बताया किB वह उतर प्रदेश की रहने वाली है। हाल में पानीपत स्थित एक फैक्ट्री में पति काम करते हैं। वह दोनों बच्चों को लेकर फैक्ट्री में ही बने क्वार्टर में साथ रहती है। पति के साथ में ही फैक्ट्री में काम करने वाला वाहजद अली निवासी दौलतपुर जिला पीलीभीत, उतर प्रदेश भी साथ के क्वार्टर में रहता था। जो पिछले दो साल से उसके साथ जबरदस्ती डरा धमका कर दुष्कर्म करता था। आरोपित उसे धमकी देता था कि अगर पति को बताया तो तेरे बच्चों व पति को जान से मार दूंगा। ऐसे में डर के मारे उसने किसी को नहीं बताया।

पति ने पकड़ा तो की मारपीट

पीड़िता के मुताबिक 10 नवंबर को पति फैक्ट्री में काम पर था। तभी आरोपित पीछे से क्वार्टर पर आया और उसे डरा धमका गलत काम करने लगा। इसी दौरान उसके पति आ गए और उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया। लेकिन आरोपित उनके साथ मारपीट कर फरार हो गया था। उसके बाद से आरोपित फरार है। महिला का आरोप है कि ठेकेदार इमाम अली भी आरोपित का साथ देता था।

ठेकेदार ने भी धमकाया तो क्वार्टर छोड़ा

पीड़िता के पति ने बताया कि वह दो साल पहले ही पानीपत में आया था। जब उसने पत्नी के साथ आरोपित को दुष्कर्म करते पकड़ा तो वह मारपीट करके भाग गया। उसने ठेकेदार को मामले से अवगत कराया ठेकेदार पहले उसे गुमराह करता रहा और फिर पुलिस को शिकायत देने पर धमकाने लगा। उसने फैक्ट्री मालिक को अवगत कराया तो उन्होंने कार्रवाई की सलाह दी। जिस पर वो एसपी कार्यालय पहुंचे। उसने बताया कि ठेकेदार को जब किशनपुरा चौकी में पुलिस ने बुलाया तो उसने वहां भी उन्हें धमकाया। ऐसे में उसने डर के मारे फैक्ट्री से क्वार्टर ही छोड़ दिया और दूसरी जगह बच्चों व पत्नी को लेकर रहने लगा।

NEWS SOURCE : jagran

crossed the limits of cruelty: Haryana Crime faridabadnews faridabadnews24 Raped a woman for two years after threatening to kill her husband and children
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.