Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चाणक्य नीति की ये 5 बातें लाइफ में रहना है सबसे आगे तो जीवन में उतार लें

चाणक्य नीति की ये 5 बातें लाइफ में रहना है सबसे आगे तो जीवन में उतार लें

faridabadnews24By faridabadnews24November 28, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Success Tips From Chanakya Niti : सफलता से दोस्ती हर व्यक्ति की चाहत होती है। लेकिन सफलता हर किसी के पास नहीं रहती। जीवन में की गई आपकी छोटी-छोटी गलतियां आपको सफलता से कोसों दूर ले जा सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी जीवन में असफल होने से बचना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य के बताए गए मार्गदर्शन का पालन करके असफलताओं की निराशा से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

आत्मविश्वास है जरूरी-
आत्मविश्वास के बल पर व्यक्ति कठिन से कठिन कार्य और परिस्थितियों में भी अपना रास्ता आसानी से खोज लेता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, आत्मविश्वास ऐसी वस्तु है जो व्यक्ति को उसके जीवन में कभी नहीं हारने देती। आत्मविश्वास होने पर व्यक्ति को कोई नहीं हरा सकता।

ज्ञान से दोस्ती-
ज्ञान हर व्यक्ति का सच्चा मित्र होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, किताबी ज्ञान हो या किसी काम को करने का अनुभव, व्यक्ति का ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता। ज्ञानी व्यक्ति अपने जीवन में कभी असफल नहीं होता।

मेहनत-
व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर हर असंभव चीज को भी संभव करके दिखा सकता है। व्यक्ति को अपनी कड़ी मेहनत का फल देर-सवेर लेकिन जरूर मिलता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है।

कान के कच्चे बनने से बचें- 
आज के समय में व्यक्ति की असफलता का सबसे बड़ा कारण उसका कान का कच्चा होना है। लोग एक दूसरे की बातों में आकर गुस्से में गलत फैसला ले लेते हैं। ऐसा करके वो खुद अपना नुकसान कर बैठते हैं। ऐसे में व्यक्ति को कभी भी कान का कच्चा नहीं होना चाहिए।

सतर्कता- 
जो व्यक्ति हर परिस्थिति में अपने आंख, कान खुले रखता है, आसान शब्दों में समझे तो सतर्क रहता है। उसे कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अलावा आर्चाय चाणक्य व्यक्ति को धन का सदुपयोग करने की भी सलाह देते थे। जो व्यक्ति धन का सदुपयोग करना जानता है और बुरे वक्त के लिए धन संभालकर रखता है वह भी जीवन में असफल नहीं होता।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 If you want to keep these 5 things of Chanakya Niti at the forefront of your life then adopt them in your life.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.