
Wedding In Train: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़ा चलती ट्रेन में शादी कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का ट्रेन में पहले लड़की की मांग में सिंदूर भरता है और फिर बाद में उसे मंगलसूत्र पहनाता है. इसके बाद दोनों एक दूसरे को वरमाला भी पहनाते हैं.यह वीडियो इंस्टाग्राम पर max_sudama_1999 ने शेयर किया था. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और भारी संख्या में लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने इस वीडियो को अनोखा बताया है, तो कई लोगों ने इस जोड़े की हिम्मत की सराहना की है.
चलती ट्रेन में लड़के ने रचाई लड़की से शादी
वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में दोनों यात्रियों के भीड़ में खड़े हुए होते हैं. लड़का लड़की के मांग में सिंदूर पहले से ही भर चुका होता है. लड़का लड़की की मांग में सिंदूर भरने के बाद वह उसे मंगलसूत्र भी पहनाना है. इस दौरान अंदर मौजूद यात्री बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं और उनका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं. इसके बाद दोनों एक दूसरे को वरमाला भी पहनाते हैं. आखिर में, लड़की उस लड़के के पैर भी छूते हैं. वरमाला पास में बैठी एक महिला ने उन्हें दिया, जिसके बाद दोनों ने चलती ट्रेन में शादी रचाई.
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही जोड़े बहुत खुश हैं. दोनों की आंखों में खुशी के आंसू हैं. दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं. वीडियो कहां का है, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है. लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कई लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं कि आखिर कैसे कोई चलती ट्रेन में शादी कर सकता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो बहुत अच्छा है और यह दिखाता है कि प्यार के लिए कोई बाधा नहीं होती. हालांकि, इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है, यह तो अभी तक पता नहीं चल पाया है.
NEWS SOURCE : zeenews
