
Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज यमुनानगर के रादौर में तैनात पंचायती राज संस्था के एसडीओ को ₹ 50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकडऩे के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडऩे में सफलता हासिल की।
जानिये क्या है वजह ?, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सैनी ने पीएम मोदी से की मुलाकात
आरोपी एसडीओ संदीप कुमार ने शिकायतकर्ता 30 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में ₹ 50000 की मांग की थी। इसमें से ₹ 10000 आरोपी को एक दिन पहले 6 दिसंबर को दिए गए थे जबकि रिश्वत की ₹ 50000 की राशि आज दी जानी थी । इस मामले में रिश्वत लेते हुए आरोपी को आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पंचकूला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।
NEWS SOURCE : chopaltv
