Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कह दी ये बड़ी बात, कांग्रेस नेता को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

कह दी ये बड़ी बात, कांग्रेस नेता को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

faridabadnews24By faridabadnews24December 8, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भगवान श्री राम की जन्‍म स्‍थली अयोध्या में बनाये जा रहे भव्य राम मंदिर में अगले वर्ष 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को भी ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ की तरफ से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में आने का न्योता भेजा गया। समारोह का निमंत्रण मिलते ही आचार्य प्रमोद कृष्णम भावविभोर हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने X पर लिखा कि परमात्मा की असीम ‘अनुकंपा’ या प्रारब्ध के पुण्य फल से उन्हें इस समारोह का निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

आचार्य प्रमोद ने X पर लिखी ये बातें

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘परमात्मा की असीम “अनुकंपा” कहो या प्रारब्ध के पुण्य का फल जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्म भूमि के अद्भुत और अनूठे मंदिर के “गर्भ गृह” में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण प्राप्त हुआ,श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष पूज्यपाद नृत्योपाल दास जी महाराज के श्री चरणों में नमन और श्री चंपत राय जी को साधुवाद……..जय श्री राम।’ बता दें कि प्रमोद कृष्णम सनातन के मूल्यों का समर्थन करने के लिए पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं के निशाने पर हैं।

अयोध्या में बनाई जा रही है ‘टेंट सिटी’

बता दें कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या में ‘टेंट सिटी’ का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 80 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। बयान में कहा गया कि इनमें ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।

NEWS SOURCE : indiatv

Congress leader got invitation for Ram Mandir Pran Pratistha program faridabadnews faridabadnews24 Said this big thing
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.