Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारत भूषण बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा के टिकट पर दावेदारी कर रहे हैं, लोग उनके साथ सहयोग के रूप में आगे बढ़ रहे हैं

भारत भूषण बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा के टिकट पर दावेदारी कर रहे हैं, लोग उनके साथ सहयोग के रूप में आगे बढ़ रहे हैं

faridabadnews24By faridabadnews24December 12, 2023No Comments2 Mins Read
भाजपा नेता भारत भूषण सैक्टर-23 संजय कालोनी में मोदी-मनोहर की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए।

फरीदाबाद: भाजपा नेता भारत भूषण ने आज सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में मुख्य बाजार और घर-घर दस्तक दी। उन्होंने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की नीतियों का प्रचार कर रहा हूं और भाजपा के साथ आम जन को जोड़ रहा हूं। इस दौरान दर्जनों स्थानों पर लोगों ने फूलमालाओं के साथ अपने युवा नेता का स्वागत किया।

भारत भूषण ने अपने अभियान की शुरुआत सेक्टर 23 मार्केट स्थित श्री हनुमान मंदिर पर माथा टेककर की। उन्होंने सबसे पहले मंदिर समिति के सदस्यों का हाल जाना और उनका पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। सभी लोगों ने उनका परिचय प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद सैकड़ों युवाओं के साथ उन्होंने मुख्य बाजार में लोगों से मिलने का क्रम प्रारम्भ किया और भाजपा की नीतियों के साथ सहमति जताई।
भारत भूषण ने कहा कि हमारी केंद्र की पीएम नरेंद्र मोदी सरकार और हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के विरोध में जीरो टोलरेंस नीति को भी अपनाया है। जिससे जनता में उनके प्रति विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। भारत ने बताया कि वह स्वयं भी जनता की समस्याओं को जान रहे हैं और लोग उनके साथ सहयोग के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। जिससे उनका समर्थन ग्राफ दिन प्रतिदिन ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि भारत भूषण पेशे से शिक्षाविद् हैं और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देते हैं। उनके सहयोग से बल्लभगढ़ क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हनुमान चालीसा के आयोजन प्रारम्भ हुए हैं। वह अपने स्कूल में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाने के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं, वहीं उनके स्कूल से ओलंपिक पदक जीतने वाले बच्चे भी भारत भूषण को ही श्रेय देते नजर आते हैं। इन दिनों भारत भूषण बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा के टिकट पर दावेदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर नरेंद्र चौधरी, विक्रम जाखड़, रमेश भारद्वाज, कैलाश आर्य, रवि सोनी, श्रीभगवान, चन्द्रशेखर, आर्यमान, सुनील शर्मा, संजय सैनी आदि सैकड़ों की संख्या में युवा समर्थक मौजूद रहे।

Bharat Bhushan is claiming BJP ticket from Ballabhgarh Assembly people are moving forward with him in cooperation.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.