Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

faridabadnews24By faridabadnews24December 12, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, बीएम जिन्दल, बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवक पं. वैभव शर्मा, महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज, लखन कुमार सिंगला, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली उपस्थित थे।

जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता चांदी वाले मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान ईश्वर प्रसाद गोयल ने की। समारोह में स्वागत अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के संरक्षक अनिल गुप्ता रहे। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष डा. ब्रह्मप्रकाश गोयल ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

इस मौके पर 80 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार हुए जिन्हें झंडी दिखाकर आए हुए अतिथियों ने रवाना किया। 80 दूल्हों की बारात ढोल नगाड़ों की थाप के साथ सेक्टर-19 अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुई जोकि दशहरा मैदान सैक्टर-16ए पहुंची, बारात का जगह.जगह उनका भव्य स्वागत किया।

आए हुए सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डा. ब्रहमप्रकाश गोयल सहित समस्त टीम बधाई दी। उन्होंने कहा कि समिति जो दो परिवारों को एक करके समाज में समायोजित करने का नेक कार्य कर रही है और यह संस्था वर्षो से इस कार्य को अच्छे ढंग से अंजाम देती है, जिसके लिए वह उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते है। उन्होंने सभी दूल्हों और उनकी दुल्हनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुखद दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। समिति के प्रधान ब्रहमप्रकाश गोयल ने बताया कि समिति हर वर्ष सर्वजातीय विवाह सम्मेलन करके गरीब बच्चों का घर बसाने का काम करती है और समाज के लोग इसमें बढ़-चढक़र भाग लेते है।

नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए कजारिया टाईल्स के मैनेजर अरूण मिश्रा, फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य सभा के कार्यकारी सदस्य प्रदीप गुप्ता पिया, यशपाल शर्मा, युवा कांग्रेस नेता आनन्द राजपूत सारन, डा. धर्मेन्द्र नांदल, मॉडल एवं एक्टर ममता दिलावरी, आप नेता परविन्दर राजपाल पहुंचे। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मनोहर सिंघल, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, वरिष्ठ उपप्रधान बलराज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण मित्तल, इंद्रपाल गर्ग, उपप्रधान गिरीश मित्तल, रजत गोयल, गौरव अग्रवाल, आरके गौड वकील, विनित गर्ग, रज्जी गुप्ता, अजय गर्ग, प्रहलाद राम, सतपाल गुप्ता, शिव प्रसाद, मनीष शर्मा, पवन गर्ग सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Mass marriage of 80 couples conducted by Maharaja Agrasen Marriage Committee
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.