Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहली बार बने विधायक और बन गए सीधे मुख्यमंत्री, किस्मत हो तो ऐसी!, जानिए कौन हैं भजनलाल? : New CM of Rajasthan

पहली बार बने विधायक और बन गए सीधे मुख्यमंत्री, किस्मत हो तो ऐसी!, जानिए कौन हैं भजनलाल? : New CM of Rajasthan

faridabadnews24By faridabadnews24December 12, 2023No Comments2 Mins Read

New CM of Rajasthan Bhajan Lal Sharma: भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) राजस्थान की सांगानेर असेंबली सीट से पहली बार विधायक बने हैं. वे बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 4 बार महामंत्री रहे. इस बार के चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार वोटों से हराया था.

करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति

भजन लाल शर्मा (56) की ओर से असेंबली चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब डेढ़ करोड़ रुपये है. इसमें से उनकी एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और करीब 44 लाख रुपये की चल संपत्ति है.

पोस्ट ग्रेजुएट हैं भजन लाल शर्मा

भजनलाल शर्मा पर 1 केस भी दर्ज है. उन पर 46 लाख रुपये की देनदारी भी है. उनकी एजुकेशन की बात की जाए तो वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं. चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी आमदनी के स्रोत का भी ब्योरा दिया है. वे किराये, बैंक के ब्याज, रेल मंत्रालय से वेतन लेते हैं. इसके साथ ही वे श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के संचालक भी हैं.

एबीवीपी से करियर की शुरुआत

राजनीतिक एक्सपर्टों के मुताबिक वे राजस्थान में बीजेपी के बड़े ब्राह्मण चेहरे हैं. संगठन के मामले में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है. यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें लगातार 4 पार संगठन में प्रदेश महामंत्री का कार्यभार सौंपा. भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एबीवीपी से की थी. इसके बाद वे तरक्की करते हुए भाजयुमो और बाद में बीजेपी में आए.

रेस में दिग्गजों को छोड़ा पीछे

बता दें कि राजस्थान के सीएम पद की दौड़ में दीया कुमारी, वसुंधरा राजे, किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालक नाथ, अर्जुन राम मेघवाल, सुनील बंसल समेत कई चेहरे चर्चाओं में थे. इनमें सबसे बड़ा दावा वसुंधरा राजे का माना जा रहा था, जिन्होंने नतीजे आने के अगले दिन ही निर्वाचित विधायकों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया था. उनकी इस दबाव की राजनीति के बावजूद बीजेपी के शीर्ष नेता शांत बने रहे और आखिर में राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह बड़ा सरप्राइज दे दिया l

NEWS SOURCE : zeenews

Became MLA for the first time and directly became the Chief Minister faridabadnews faridabadnews24 if you are lucky then know who is Bhajanlal? : New CM of Rajasthan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.