
New Year 2024 Upay: नए साल 2024 की शुरूआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। सभी लोग नए साल में खुशियों को पाने के लिए कई तरह की चीजों को घर में लाते हैं। धार्मिक मत के अनुसार, नववर्ष में कुछ पौधों को घर में लाने से सुख-शांति का आगमन होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा व्यक्ति को धन का लाभ मिलता है। अगर आप भी नए साल में चाहते हैं कि जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, तो नववर्ष के दिन कुछ खास पौधों को घर में जरूर लगाएं। चलिए जानते हैं कि नववर्ष में किन पौधों को घर में लगाना बेहद फलदायी होते हैं।
सामने आया कोविड-19 का नया वैरिएंट, सावधान! कोरोना से फिर होने लगी मौत
नए साल में घर में लाएं ये पौधें
नववर्ष में घर में हरसिंगार का पौधा लाना बेहद शुभ माना जाता है। यह पौधा घर के वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है और मानसिक शांति मिलती है। इसलिए नववर्ष में हरसिंगार के पौधें को घर में जरूर लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हरसिंगार का पौधा घर के मध्य या पीछे लगाएं। चमेली का पौधा घर में महक लाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चमेली के पौधें को नववर्ष में घर में लाना शुभ होता है। इसके फूल परिवार के सदस्यों के भाव-विचार को सकारात्मक बनाने का काम करते हैं। चमेली का पौधा घर के सदस्यों के अंदर के आत्मविश्वास में वृद्धि लाने का काम करता है।
Video: मेकअप देख लोग बोले- भगवान की शक्तियों का हो रहा है गलत इस्तेमाल, एक झटके में लड़के ने बदल लिया अपना लुक
रोजाना शनि के पौधे की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। नववर्ष में शनि का पौधा घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ लगाएं और इसके पास तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से क्रोध से बचाव होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो नववर्ष में घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इस पौधें की रोजाना सुबह और शाम पूजा करें। इस काम को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का लाभ मिलता है।
Author- Kaushik Sharma
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
NEWS SOURCE :jagran
