Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए कैसे बचें, रातभर खांस-खांस कर हो गई है बुरी हालत, अस्थमा अटैक के हैं लक्षण

जानिए कैसे बचें, रातभर खांस-खांस कर हो गई है बुरी हालत, अस्थमा अटैक के हैं लक्षण

faridabadnews24By faridabadnews24December 18, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सर्दियों में अस्थमा के मरीज काफी परेशान होने लगते हैं। जैसे जैसे ठंड बढ़ती है लोगों को सर्दी, जुकाम और सांस की परेशानी भी बढ़ जाती है। कई बार बहुत ज्यादा ठंड और सर्द हवाओं की वजह से सांस फूलने की समस्या काफी बढ़ जाती है। अस्थमा का अटैक पड़ने पर मरीज की रातभर खांस-खांसकर हालत खराब हो जाती है। अगर आपको भी रातभर खांसी की वजह से नींद नहीं आती है तो हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जिससे आप सर्दियों में अस्थमा के प्रकोप को कम कर सकते हैं।

रात में अस्थमा का अटैक पड़ने पर क्या करें?

  • कमरे को साफ रखें- अस्थमा के मरीज को अपने कमरे को साफ रखना चाहिए। कमरे में धूल नहीं हो इसका ध्यान रखें। अगर कमरा गंदा है तो सोने से पहले कमरे में पोछा जरूर लगा लें। पंखे, अलमारी या बेड पर धूल मिट्टी या गंदगी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
  • कमरे में एयर फ्रेशनर या परफ्यूम न लगाएं- अगर फैमिली में किसी को अस्थमा की समस्या है तो परफ्यूम या फिर किसी तरहका कोई  एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल न करें। खासतौर से पीड़ित व्यक्ति के कमरे में किसी स्ट्रॉन्ग फ्रेगरेंस वाली चीजें रखने से बचें। इससे अस्थमा अटैक का खतरा पैदा हो सकता है। धूपबत्ती या धुएं वाली चीजों को दूर रखें।
  • सोते वक्त सिर को ऊंचा रखें- एक्सपर्ट का कहना है कि अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति को सोते वक्त सिर की पोजिशन ऊपर की ओर रखनी चाहिए। साइनस के इन्फेक्शन में इससे मदद मिलती है। ऐसे लोगों को एक सीध में लेटने से बचना चाहिए। इससे पोस्टनेसल ड्रिप बढ़ सकता है, जिससे अस्थमा अटैक का खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए सिर को हमेशा थोड़ा ऊपर उठाकर ही सोएं।
  • पालतू जानवरों को दूर रखें- डॉक्टर्स का कहना है कि अस्थमा के मरीज को पालतू जानवरों को अपने बेडरूम से दूर रखना चाहिए। भले ही वो कितने भी साफ क्यों न हों, क्योंकि जानवरों के शरीर में कई तरह की गंदगी होती है जिससे अस्थमा के मरीज की समस्या बढ़ सकती है।
  • चादर और बिस्तर को साफ रखें- अस्थमा के मरीज को अपनी चादर, गद्दे और रजाई कंबल सभी साफ रखने चाहिए। इससे अस्थमा अटैक से बचा जा सकता है। आप इन्हें किसी माइल्ड सोप से गर्म पानी में वॉश करें। गद्दे और तकियों पर हमेशा कवर रखें जिससे धूल मिट्टी अंदर न जाने पाए। .
  • सर्दियों में ऐसे रखें ख्याल- ज्यादा ठंड में बाहर न निकलें। घर से निकलने पर मास्क पहनकर ही निकलें। धूम्रपान वाली जगहों पर न जाएं। गर्म और ताजा खाना खाएं। गर्म कपड़ों से शरीर को कवर करके रखें। थोड़ी देर धूप में बैठें और गर्म पानी पिएं। आपको रोजाना पालक, चुकंदर, मसूर की दाल खानी चाहिए। रात में सोते वक्त हल्दी और काली मिर्च वाला दूध पिएं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews24 Know how to avoid it these are symptoms of asthma attack. you are in bad condition by coughing all night long
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.