
सिरसा: 24 दिसंबर को आयोजित किसान-मजदूर जनआक्रोश रैली को लेकर सिरसा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है।जनता को इनसे सावधान रहना चाहिए क्योंकि पिछले चुनाव में जमना पार का नारा देकर बीजेपी के खिलाफ वोट मांगने वाले फिर वेश बदल जनता के पास वोट मांगने आएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी के खिलाफ वोट मांगने वाली जेजेपी ने बीजेपी को जमना पार भेजने का नारा देकर सारे वोट खराब कर दिए।
जेजेपी लोगों को मूर्ख समझने की गलती न करे-दीपेंद्र हुड्डा
क्योंकि बीजेपी के खिलाफ जो वोट जेजेपी को मिले, अगर वो सब कांग्रेस को मिलते तो 2019 में कांग्रेस की 61 सीटें आती। उन्होंने कहा कि जनता के मत का सौदा करने वाली जेजेपी लोगों को मूर्ख समझने की गलती न करे।
हिसार व झज्जर में दो राज्य स्तरीय सम्मेलन होंगे आयोजित
हरियाणा कांग्रेस की ओर से राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। जिला कार्यकर्ता सम्मेलनों व विधानसभा स्तरीय जन आक्रोश रैलियों के बाद कांग्रेस की ओर से हिसार व झज्जर में दो राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। एक कार्यक्रम को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो दूसरे कार्यक्रम को उनके बेटे और सांसद दीपेंद्र हुड्डा संबोधित करेंगे। 17 फरवरी को हिसार(Hisar News) में राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन(OBC Sammelan) होगा। 24 फरवरी को झज्जर (Jhajjar News) में राज्यस्तरीय संत रविदास जयंती कार्यक्रम (Sant Ravidas Jayanti program) आयोजित किया जाएगा।
NEWS SOURCE : jagran
