Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बच्ची को भी नहीं छोड़ा, पूर्व विधायक भी करने लगे मेरा रेप, महिला के आरोपों से सनसनी

बच्ची को भी नहीं छोड़ा, पूर्व विधायक भी करने लगे मेरा रेप, महिला के आरोपों से सनसनी

faridabadnews24By faridabadnews24December 22, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान में एक महिला के आरोपों ने सनसनी मचा दी है। महिला ने बुधवार रात बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन, आरपीएस अधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित समेत 9 लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने दावा किया है कि ना सिर्फ उसके साथ हैवानियत की गई बल्कि उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ हुई और उसकी एक नाबालिग दोस्त को भी शिकार बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि विधायक का एक जानकार उसके साथ 5 साल से रेप कर रहा था और उसी ने फिर उसे विधायक को सौंपा।

पुलिस ने कहा कि जोधपुर में राजीव गांधी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में दो पुलिस अधिकारी एसएचओ गंगाराम खावा और सब इंस्पेक्टर दौड़ खान, प्रधान गिरधारी सिंह सोढ़ा भी शामिल हैं। एफआईआर की पुष्टि करते हुए एसएचओ शकील अहमद ने कहा कि जैन और अन्य 8 के खिलाफ गैंगरेप और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पीड़िता ने आरोप लगाया कि जैन 2021 से उसके साथ रेप कर रहे हैं, जबकि एक आरोपी राम स्वरूप 5 साल से हवस का शिकार बना रहा था। उसी ने पूर्व विधायक से भी मिलवाया।’

महिला का आरोप है कि 5 साल पहले उसके पिता बीमार थे। तब वह रामस्वरूप के संपर्क में आई जिसने उसे मदद का भरोसा दिया था। महिला ने कहा, ‘उसने परिस्थिति का फायदा उठाया। मेरे साथ रेप किया और इसकी रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद वह मुझे धमकी देकर शोषण करता रहा।’ पीड़िता का कहना है कि बाद में राम स्वरूप ने 2021 में उसे तब के विधायक जैन से मिलवाया। उसने कहा, ‘मेरे फ्लैट पर मेवराम और राम स्वरूप ने रेप किया और तब से ऐसा करते रहे हैं। मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ किया। उसकी एक दोस्त से भी रेप किया और दूसरी महिलाओं को लाने का भी दबाव डालते थे।’ पीड़िता का दावा है कि पुलिस अधिकारियों और अन्य आरोपियों ने उस पर दबाव डाला कि वह किसी को ना बताए और ब्लैंक पेपर पर साइन भी कराया।

रामस्वरूप ने नवंबर 2022 में दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर सेक्सटॉर्शन और 50 लाख रुपए मागे जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मेवाराम जैन कांग्रेस के टिकट पर तीन बार के विधायक रहे हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में वह भाजपा की बागी प्रियंका चौधरी से हार गए। वह गौसेवा आयोग के चेयरमैन भी रहे हैं। पिछले साल जैन की कुछ अश्लील तस्वीरें/सीडी भी सामने आई थी जिसे उन्होंने फऱ्जी बताया था और कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। बाद में जब पता चला कि इस केस में 5 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है तो ईडी ने भी केस दर्ज किया था।

NEWS SOURCE : livehindustan
Didn't even leave the child faridabadnews faridabadnews24 former MLA also started raping me sensation due to woman's allegations
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.