
Sex Racket: एक महिला नेत्री के घर पर देह व्यापार चल रहा था. जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दोरान नेत्री सहित चार महिलाएं और दो पुरुष मिले. पुलिस ने सभी छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वहीं नेत्री के घर से कैश के साथ भारी मात्रा में कंडोम बरामद किया है जिस्मफरोशी का मामला यूपी के कासगंज का है. नगर के समीपवर्ती गांव अहरौली में रालोद की एक महिला नेत्री के घर पर जिस्मफरोशी हो रही थी. पुलिस ने छापेमारी कर रालोद नेत्री सहित चार महिलाएं और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 हजार रुपए की नकदी, नशे की सामग्री और भारी मात्रा में कंडोम बरामद किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को अहरौली में सेक्स रैकेट के संचालित होने की सूचना लगातार मिल रही थी. इस पर सर्विलांस टीम को लगाया गया. इसके बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई. शिकायत पुष्ट होने पर गुरुवार को सर्विलांस टीम, एसओजी टीम एवं महिला थाना की टीम के अलावा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया बताया कि मौके से रालोद नेत्री के घर से महिला नेता सहित चार महिलाओं को दो पुरुषों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया. मौके से बीयर की खाली केन, सिगरेट की डिब्बी, मोबाइल फोन, 40 हजार रुपए की नकदी और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं l
NEWS SOURCE: lalluram
