Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Coronavirus Update: अब तक सामने आए JN.1 वेरिएंट के 66 मामले, कोरोना के 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

Coronavirus Update: अब तक सामने आए JN.1 वेरिएंट के 66 मामले, कोरोना के 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

faridabadnews24By faridabadnews24December 26, 2023No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Coronavirus JN.1 Latest Update: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है. कोविड-19 के बढ़ रहे नए मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है. देश में सोमवार तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘जेएन.1’ के 66 मामले सामने आए, जिनमें से 34 मामले गोवा में पाए गए हैं. न्यू ईयर के मौके पर लोग गोवा में हॉलिडे मनाने पहुंच रहे हैं. ऐसे में संक्रमण तेजी से फैल सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोविड-19 के 4054 एक्टिव केस हो गए हैं.

24 घंटे में 628 लोग कोरोना से हुए संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले सामने आए. इस दौरान 24 घंटे में एक मरीज की मौत भी हुई. इससे पहले रविवार को 24 घंटे में देशभर में 656 नए मामले सामने आए थे, जबकि एक मरीज की मौत हुई थी. महामारी फैलने के बाद से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 4.5 करोड़ हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 4.44 करोड़ मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं, जबकि 5.33 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

देशभर में जेएन.1 वेरिएंट के अब तक 66 केस

देश में सोमवार तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘जेएन.1’ के 66 मामले सामने आए हैं. जेएन.1 के सबसे ज्यादा मामले गोवा में दर्ज किए गए हैं, जहां अब तक 34 मरीज इससे संक्रमित हुए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र से नौ, कर्नाटक से आठ, केरल से छह, तमिलनाडु से चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए हैं.

कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट?

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने पिछले हफ्ते कहा था कि भारत में वैज्ञानिक समुदाय कोरोना वायरस के नए उप-स्वरूप की बारीकी से पड़ताल कर रहा है. राज्यों को परीक्षण बढ़ाने और अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता है. अधिकारियों ने कहा था कि भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है और देश में ‘जेएन.1’ सब-वेरिएंट का पता चला है, लेकिन तत्काल चिंता का कोई कारण नहीं है, क्योंकि संक्रमित लोगों में से 92 प्रतिशत लोग घर में रहकर ही उपचार का विकल्प चुन रहे हैं, जिससे पता चलता है कि नए उप-स्वरूप के लक्षण हल्के हैं.

दिल्ली में हर दिन सामने आ रहे कोविड-19 के तीन-चार मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि कि राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन कोविड-19 के औसतन तीन से चार नए मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित प्रसार से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र के साथ एक बैठक हुई और हमें बताया गया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में मामले अधिक बढ़ रहे हैं. हम नमूनों की जांच कर रहे हैं और हमें प्रतिदिन औसतन तीन से चार नए मामले मिल रहे हैं जो एक प्रतिशत से भी कम है. हमने मॉक ड्रिल आयोजित की है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं.’

कर्नाटक में सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और तीन मौतें होने के बाद सरकार ने फिर से कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग का फैसला किया है. राज्य में कुल मामलों के साथ नए वेरिएंट के केस भी सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बढ़ते केसों पर संज्ञान लिया है. कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए. जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई. कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 436 हो गई है. बीते 24 घंटे में कम से कम 30 मरीजों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए. महामारी फैलने के बाद से अब तक राज्य में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,72,163 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के एक्टिव मरीज बढ़कर 153 हो गए हैं. राज्य में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 के नौ मामले सामने आए हैं. राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 13 लोग ठीक हुए, अब तक कुल 80,23,431 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं.

तेलंगाना में  कोविड​​-19 के 10 नए मामले किए गए दर्ज

तेलंगाना में सोमवार को कोविड​​-19 के 10 नए मामले दर्ज किए गए. इसमें से संक्रमण के नौ मामले हैदराबाद से और एक मामला करीमनगर में सामने आया. तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है. इस दौरान तेलंगाना में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई. सोमवार को कुल 989 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई l

NEWS SOURCE : zeenews

Actualización sobre el coronavirus: 66 casos de la variante JN.1 reportados hasta el momento faridabadnews faridabadnews24 más de 4 mil casos activos de Corona
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.