Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: 800 रुपये के लिए कुल्हाड़ी से कर दी दुकानदार की हत्या, दुकान के गल्ले पर थी शख्स की नजर

फरीदाबाद: 800 रुपये के लिए कुल्हाड़ी से कर दी दुकानदार की हत्या, दुकान के गल्ले पर थी शख्स की नजर

faridabadnews24By faridabadnews24December 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद। जिले के पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलपत गांव में दुकान के अंदर सो रहे एक अधेड़ दुकानदार की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम रोहित (18) है। वह मूलरूप से गांव नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और हाल में चेतन कालोनी पल्ला में रहता था।

पूछताछ में पुलिस ने दावा किया कि दुकानदार की हत्या 800 रुपये की वजह से की गई थी। उसकी नजर दुकान के गल्ले पर थी। इसी लालच में दुकानदार की हत्या की गई। आरोपित दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी को भी ले गया था। पल्ला थाने में 15 दिसंबर को हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी कप्तान, एएसआई कुलदीप, मुख्य सिपाही आनंद, सिपाही अनिल, विनीत और सुरेंद्र की टीम ने सुलझाया है।

ऐसे हुई थी घटना

तिलपत गांव में रहने वाले 55 साल का रमन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला था। काफी साल से वह तिलपत में आकर बस गया। वह गांव के बाहर सरकारी स्कूल के पास चाय की दुकान चलाता था। यहां अन्य छोटा-मोटा सामान भी बेचा जाता था। रमन अक्सर दुकान पर ही सो जाता था। पत्नी उसे खाना पहुंचा देती थी। 14 दिसंबर की रात करीब आठ बजे रमन को उसका भतीजा राजकुमार खाना देकर घर आ गया था। अगले दिन दुकानदार रमन लहूलुहान मिला था। दुकान के बाहर से रमन की स्कूटी भी गायब थी। दुकान के गल्ले में रखे पैसे भी गायब मिले। पुलिस पहले ही लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही थी।

दुकानदार के साथ सोया था आरोपित

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि आरोपित रोहित सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा गया है। उसे पुलिस की टीम ने चेतन कॉलोनी से पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दुकानदार रमन की दुकान पर आता-जाता रहता था। उसकी सभी जानकारी रोहित के पास थी। रोहित को लगता था कि रमन के पास काफी पैसा होगा। वारदात वाली रात को रोहित रमन के पास ही सो गया था। उसकी दुकान के गल्ले में रखे पैसे के लिए नीयत खराब हो गई और रात को उठकर पैसे निकालने लगा। आवाज होने पर दुकानदार रमन की आंख खुल गई, जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने पास में रखी कुल्हाड़ी से रमन पर वार कर दिए। रमन अचेत हो गया।

स्कूटी लेकर भी हुआ फरार

आरोपित दुकान के गल्ले से 800 रुपये और बाहर खड़ी स्कूटी लेकर भाग गया था। आरोपित 8वीं पास है। उसने स्कूटी को गड्डा कालोनी में खड़ा कर दिया था। इसे वह रोज देखकर आता था। वह यहां अपने पिता के साथ रहता है और कपड़ों पर प्रेस करने के काम में हाथ बंटाता था। अभी तक की गई पूछताछ में आरोपित का कोई पूर्व का अपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। उससे स्कूटी और पैसे बरामद किए जाएंगे।

NEWS SOURCE : jagran

el hombre tenía los ojos puestos en la puerta de la tienda Faridabad: comerciante asesinado con un hacha por 800 rupias faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.