
फरीदाबाद: भाजपा सरकार की मिली भगत से एनआईटी 86 फरीदाबाद के विधायक ने क्षेत्र की जनता की जिंदगी को नर्क में डाल दिया है । भाजपा सरकार ने विधायक बनते ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का झुनझुना पकड़ा दिया था और विधायक वही झुनझुना बज रहे हैं और नौटंकी कर रहे हैं । यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने नैन चौक 60 फीट रोड पर भरे सीवर के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते वक्त व्यक्त किया ।
खट्टा सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि इस सड़क से जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, एयरफोर्स सहित कई कॉलोनीयों के लगभग 1 लाख लोग रोज आते जाते हैं । इस सड़क पर कई वर्षों से आए दिन सीवर का पानी भर जाता है और लोगों को आने जाने में बहुत ही ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है । इस समय विकराल सर्दी पड़ रही है और सड़क पर आते जाते वक्त लोग भीग जा रहे हैं, सीवर के पानी में लोगों के जूते गीले हो जा रहे हैं । स्थानीय विधायक अब भी नौटंकी करने में व्यस्त है । खट्टर द्वारा दिया गया सर्वश्रेष्ठ विधायक का झुनझुना बजा रहे हैं । जनता के दुख दर्द से उन्हें कोई मतलब नहीं रहा ।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने नगर निगम की जेसीबी के के ऊपर बैठकर प्रदर्शन किया । मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदार राजा भैया ने कहा कि इस सड़क के दोनों तरफ सैकड़ो दुकानदारों की दुकानों का किराया भी नहीं निकल रहा है और ग्राहक दुकानों पर आते ही नहीं है क्योंकि दुकानों के सामने सीवर का पानी भरा हुआ है । दुकानदारों के भूखे मरने की नौबत आ चुकी है । ऐसा लगता है जैसे एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की इस सड़क के आसपास दुकान खोल कर हमने बड़ा पाप कर दिया है । उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज है ही नहीं । इस मौके पर सुभाष बघेल, अमित कुमार, सचिन चौधरी, राम गौर, नरेश शर्मा, मेहरचंद हरसाना शाहिद सैकड़ो दुकानदार मौजूद थे ।
