
फरीदाबाद: हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के हर दावे फेल होते जा रहे हैं । कई वर्ष पहले बिजली मंत्री ने कहा था कि प्रदेश में कई हजार गांव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है लेकिन जमीन पर उनके सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं । यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने शनिवार धौज बिजली दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए बताया कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव सिरोही में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है । सैकड़ो ग्रामीण बहुत परेशान है ।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण बिजली दफ्तर के चक्कर काट काट कर थक गए हैं लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता । उन्होंने कहा कि कई अन्य गांव का भी यही हाल है । उन्होंने कहा की धौज के आसपास के दर्जन गांवों के साथ खट्टर सरकार लगातार भेदभाव कर रही है । शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार यहां फेल रही है । ग्रामीण सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं । सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा नाम की नौटंकी कर रही है । लोगों की समस्याएं जस की तस हैं ।
प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के जेई महेश ने धर्मवीर भड़ाना को आश्वासन दिया कि कल तक ग्रामीणों की समस्या दूर कर दी जाएगी । इस मौके पर धर्मवीर भड़ाना ने ग्रामीणों से कहा कि 2024 में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है । आप सब को 24 घंटे बिजली मिलेगी वह भी फ्री में मिलेगी । प्रदर्शन में मुस्तफा, रती , जुबेर, मगरू, बुधन, मुबीन, इमाम, साहिल, जुनैद, रफीक, जुम्मा, आमिर, आशिक, जाकिर शाहिद, आन सहित कई ग्रामीण शामिल थे ।
