Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘गजब’ का ऑफर, ‘महिला को प्रेग्नेंट करो और बच्चा होने पर पाओ 13 लाख’

‘गजब’ का ऑफर, ‘महिला को प्रेग्नेंट करो और बच्चा होने पर पाओ 13 लाख’

faridabadnews24By faridabadnews24January 1, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bihar Cyber Crime: साइबर फ्रॉड (Nawada Cyber Fraud) के कई केस आपने पढ़ें होंगे, लेकिन ये वाला सबसे अलग है. युवा लड़कों को फंसाने के लिए साइबर ठगों (Cyber Thugs) ने ऐसी चाल चली, जिसमें बहुत सारे लोग आसानी से फंस जाएं. हां ऐसा सच में बिहार के नवादा में हुआ है. यहां कई लड़कों के WhatsApp पर कुछ ऐसे मैसेज आए कि अगर आप पैसे के लिए परेशान हैं. लखपति बनना चाहते हैं तो ये स्कीम आपके लिए है. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. बस एक महिला को प्रेग्नेंट करना है. और जब उसको बच्चा हो जाएगा तो इनाम के तौर पर आपको 13 लाख रुपये मिलेंगे. ऐसी लुभावनी स्कीम देकर लड़कों को फंसाया जा रहा था. गनीमत है कि पुलिस ने साइबर ठगों के इस रैकेट का भंडाफोड़ किया और 8 लोगों को अरेस्ट किया है.

13 लाख का इनाम दिखाकर बरगलाया

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर ठगों के इस शातिर गैंग को चलाने वाले सरगना का नाम मुन्ना कुमार है. फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. ये ठग युवा लड़कों को महिलाओं से संबंध बनाने और 13 लाख के इनाम की बात बताकर बरगलाते थे और उनसे पैसे ऐंठ लेते थे.

साइबर ठगों की पूरी स्कीम क्या थी?

जांच में पता चला है कि स्कीम का लाभ उठाने के लिए साइबर ठग, लड़कों से 799 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराते थे. इसके बाद वह कई महिलाओं की फोटोज लड़कों के फोन पर भेजते थे और उनमें से चुनने के लिए कहते थे. जैसे ही कोई लड़का किसी महिला की फोटो सेलेक्ट कर लेता था तो उससे सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगा जाता था. सिक्योरिटी  डिपॉजिट 5 से 20 हजार रुपये के बीच का होता था. यह चुनी गई महिला का खूबसूरती पर डिपेंड करता था. और जैसे ही कोई पैसा ट्रांसफर करता था. साइबर ठग रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट लेकर रफूचक्कर हो जाते थे. लड़के से कॉन्टैक्ट खत्म कर देते थे. ये सारा खेल फोन के जरिए ही होता था.

बच्चा नहीं हुआ तो भी 5 लाख का इनाम

साइबर ठग, लड़कों से ये भी कहते थे कि अगर आपके संबंध बनाने के बाद भी बच्चा नहीं होता है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर महिला प्रेग्नेंट हुई होगी तो आपको 5 लाख रुपये जरूर मिलेंगे. हालांकि, पुलिस ने ऐसे मैसेज और स्कीम से सावधान रहने के लिए कहा है और साइबर ठगों के रैकेट के सरगना की तलाश कर रही है l

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Oferta de 'Gazab': 'Dejar embarazada a una mujer y obtener 13 lakhs después de tener un hijo'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.