
बल्लभगढ़: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से इंटरचेंज की मांग कर रहे किसानों ने सोमवार को नए साल के पहले दिन ही घोषणा की यदि लोकसभा चुनावोें से पहले उनकी मांग नही मानी गई तो जहां भी रैली होगी किसान उसका खुलकर विरोध करेंगे और भाजपा नेताओं को उनके द्वारा की गई घोष¯णाओं को याद दिलाएगे। मोहना गांव में इंटरचेंज की मांग लेकर सोमवार को किसान 79वें दिन धरना पर सुबह से आकर बैठ गए। इस दौरान रोजाना की तरह सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी। इस दौरान धरने की अध्यक्षता जल्हाका के हर किशन ने की। अध्यक्ष ने सभी को अंग्रेजी नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी और किस प्रकार से इस सरकार ने 79 दिन से वह सब को धरने पर बैठने पर मजबूर कर दिया इसलिए वह सभी को एकजुट रहना है और धरने को योजना बद्ध तरीके से चलाते रहना है। इस दौरान धरना अध्यक्ष ने किसानों से विचार्श करने के बाद फैसला लिया कि अप्रैल 2024 मे लोकसभा के चुनाव तैयार है। ये सरकार जहां भी उम्मीदवार की स्थिति मजबूत करने के लिए रैली करेगी वहां वह अपने इलाके में इनका खुलकर के विरोध करेंगे ओर इनके द्वारा की गई घोषणा को याद दिलाएंगे।
इस दौरान अध्य्क्ष ने ठंड के दौरान मौके पर पहुंचने वाले पत्रकार ओर मातृशक्ति का विशेष धन्यवाद किया। इस कड़ाके की ठंड में लोग काफी हिम्मत दिखाकर मौके पर पहुंच रहे हैं और धरने को मजबूत कर रहे हैँ। इस दौरान किसानों ने कहा कि पिछले साल मुख्यमंत्री, केंद्रीय व राज्य के मंत्रियों ने किसानों को मांग को पूरा करने के लिए काफी भरोसे में रखा, लेकिन आज तक किसी ने उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि कड़ाके ठंड में धरना स्थल पर कोई अनहोनी हो गई तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इतना ही नहीं उसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। इस दौरान किसान एवमं मजदूर संघर्ष समिति मोहना के अध्यक्ष गांव अटेरना के मास्टर एहसान अली मौके पर मौजूद रहे। मंच का संचालक गांव जवां के देवी सिंह लांबा ने किया।इस मौके पर हीरापुर,मोहना,जल्हाका अटेरना, कुलेना, अमरपुर, बलई, हशापुर घाघोट, गोपीखेड़ा, जवां सहित अन्य गांवों की सरदारी मुख्य रूप से धरना स्थल पर मौजूद रही।
NEWS SOURCE : livehindustan
