
Malaysian Businessman: आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि ससच्चा प्यार के लिए इंसान कुछ भी कर सकता है. मलेशिया की अरबपति की बेटी एंजेलिन फ्रांसिस ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. उसने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 300 मिलियन डॉलर (लगभग 2500 करोड़ रुपये) की विरासत ठुकरा दी. एंजेलिन को एक आम आदमी से प्यार हो गया और यही वजह है कि उसने अपने पिता की प्रॉपर्टी को लेने से मना कर दिया. एंजेलिन ने पैसे की जगह अपने बॉयफ्रेंड को चुना और अपने परिवार की करोड़ों की संपत्ति छोड़ दी.
आम आदमी के लिए छोड़ दिया अपना प्यार
एंजेलिन फ्रांसिस का जन्म बिजनेस मैग्नेट खू के पेंग और पूर्व मिस मलेशिया पॉलीन चाई के घर हुआ था. ऑक्सफोर्ड में अपनी पढ़ाई के दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड जेडीया फ्रांसिस से मिलीं और उन्हें प्यार हो गया. एंजेलिन के पिता कोरस होटल्स के निदेशक हैं. वह मलेशिया के 44वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. एंजेलिन और उसके बॉयफ्रेंड की मोहब्बत का खूबसूरत सफर तब खतरे में पड़ गया, जब एंजेलिन के पिता को उनकी शादी बिल्कुल मंजूर नहीं थी. ये सब उनकी धन-दौलत की वजह से हुआ. एंजेलिन के पिता ने उससे एक बड़ा मुश्किल सवाल कर दिया – अपना प्यार या खानदानी विरासत – उसे एक चुनना था.
बॉयफ्रेंड के लिए खुशी-खुशी छोड़ दी अपनी प्रॉपर्टी
बिना झिझक एंजेलिन ने खुशी से अपने प्यार को चुना. उसने करोड़ों की विरासत छोड़ दी. मलेशियाई धनी लड़की एंजेलिन फ्रांसिस ने 2008 में जेडीया फ्रांसिस से शादी की. एंजेलिन के पिता बहुत अमीर हैं और उन्होंने एंजेलिन से एक अमीर आदमी से शादी करने के लिए कहा था. लेकिन एंजेलिन ने जेडीया से प्यार किया, जो एक गरीब आदमी था. एंजेलिन ने साबित कर दिया कि प्यार सभी पर विजय हासिल कर सकता है. प्यार के लिए बलिदान देना कोई नई बात नहीं है. 2021 में, जापान की राजकुमारी माको ने केई कोमुरो से शादी की थी l
NEWS SOURCE : zeenews
