Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेक्सटॉर्शन में फंसाकर खेला लाखों का ब्लैकमेल खेल, अश्लील चैट कर महिला ने युवक को फ्लैट में बुलाया

सेक्सटॉर्शन में फंसाकर खेला लाखों का ब्लैकमेल खेल, अश्लील चैट कर महिला ने युवक को फ्लैट में बुलाया

faridabadnews24By faridabadnews24January 3, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रेप के आरोप में फंसाकर ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को फ्लैट में बुलाकर सेक्सटॉर्शन में फंसाकर लाखों की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने दोनों को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसएसपी कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को गल्ला मंडी निवासी जुगल किशोर पुत्र भगवान दास ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ओमेक्स कॉलोनी पंतनगर निवासी गौरव आहूजा और नीलम गर्ग ने उसके बेटे विकास तनेजा को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर बंधक बनाना। आरोप था कि उसके बेटे को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे ढाई लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एसएसपी की निर्देश पर जिला और थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया।

टीम ने घटना के संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्धों से पूछताछ की। मंगलवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर जैन मंदिर रोड मलिक कालोनी निवासी गौरव आहूजा उर्फ विक्की को ग्रीन पार्क यूपी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी गौरव की निशानदेही पर ओमेक्स निवासी नीलम गर्ग पत्नी अनिल गर्ग को उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में एसओ पंतनगर राजेन्द्र सिह ढांगी, प्रदीप कोहली, धीरेन्द्र परिहार, नितिन कुमार, कृपाल सिंह, पंकज पोखरियाल मौजूद रहे।

आरोपी नीलम और विक्की ने बनाई थी योजना 
पुलिस के मुताबिक, नीलम गर्ग और विक्की अहुजा ने यह योजना बनाई थी। योजना अनुसार नीलम ने ऐसी स्थिति बनाई कि विकास उसके साथ वाट्सऐप पर अश्लील चैट करने लगा। इसके बाद विकास को धमकाते हुए नीलम ने उससे ओमेक्स स्थित फ्लैट पर बुलाया। जहां दोनों ने मिलकर विकास को बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की और उससे 10 लाख रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। वहीं सौदा ढाई लाख रुपये में हुआ।

NEWS SOURCE : livehindustan

Al atraerlo a la sextorsión faridabadnews faridabadnews24 la mujer jugó un juego de chantaje por valor de miles de rupias la mujer llamó al joven a su apartamento después de tener una charla obscena.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.