Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भव्य कलश यात्रा के साथ अष्टम श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ अष्टम श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

faridabadnews24By faridabadnews24January 7, 2024No Comments2 Mins Read

Faridabad : प्राचीन शीतला माता मन्दिर समिति के तत्वाधान में दिनांक 6 जनवरी 2024 को भव्य 251कलश व ठाकुर जी की शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों तथा बैंड बाजों के द्वारा धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यहां पर महिलाओं ने सिर पर आस्था का कलश रखकर प्राचीन शीतला माता मन्दिर शास्त्री कॉलोनी से श्री अग्रसेन भवन सैक्टर-19 फरीदाबाद के कथा परिसर में पहुंची, उसके बाद यहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। श्रीवृन्दावन धाम से पधारे श्रीमद् भागवत कथा व्यास श्रद्धेय श्री बालकृष्णजी महाराज ने सभी भक्तों को बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है।

ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। कथा व्यास ने बताया कि इस कथा को सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुना था, जिसके प्रभाव से उसके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्य़ु का भय दूर हुआ और उसने मोक्ष को प्राप्त किया था। इस भव्य आयोजन में आयोजक मण्डल से मुकेश बंसल, विनोद भाटी, महेश शर्मा, पं0 दिलीप शास्त्री, इतवारी लाल ठेकेदार, थान सिंह चौहान, जवाहर बंसल, कन्हैया चपराना, राकेश माहौर, बलराज माहौर, हरीश माहौर, रविन्द्र आदि सभी भागवत प्रेमी उपस्थित रहे।

Eighth Shrimad Bhagwat Katha started with grand Kalash Yatra faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.