Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फ्री बिजली से लेकर 6000 पेंशन का वादा, हरियाणा में हुड्डा ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

फ्री बिजली से लेकर 6000 पेंशन का वादा, हरियाणा में हुड्डा ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

faridabadnews24By faridabadnews24January 8, 2024No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

न टायर्ड हूँ न रिटायर, आर पार की लड़ाई लड़ूंगा – भूपेंद्र सिंह हुड्डा
•    कड़ाके की सर्दी के बावजूद बरोदा जनआक्रोश रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़े
•    हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर गृहणियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और हर बुजुर्ग को 6000 महीना पेंशन देंगे – हुड्डा
•    साढ़े 9 साल में इस सरकार ने सिर्फ जुमलेबाजी कर लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया – उदयभान
•    हरियाणा में किसी का घमंड नहीं टिका, बीजेपी-जेजेपी का घमंड भी तोड़ेगी जनता – दीपेन्द्र हुड्डा
•    खट्टर सरकार बताए दूसरे प्रदेशों से कौन सी पर्ची आती है जिन्हें खट्टर सरकार नौकरी दे रही – दीपेन्द्र हुड्डा

बरोदा,(सोनीपत) 7 जनवरी। कड़ाके की सर्दी में आज बरोदा हलके में आयोजित कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे न तो टायर्ड हैं न रिटायर, हरियाणा को विकास और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए इस सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

hyre

इसके लिए उन्होंने जनता का साथ मांगा जिसपर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर पूरा साथ देने का भरोसा दिया। बरोदा हलके के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में विधायक इंदुराज नरवाल द्वारा आयोजित रैली में उमड़ी भारी भीड़ के उत्साह और जोश को देखकर गदगद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अग्नि परीक्षा तो सुनी थी, लेकिन आज सर्दी परीक्षा देख ली।

ryeye

हरियाणा की जनता के मन में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। चुनाव तो बस औपचारिकता भर है। उन्होंने हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आवाहन किया। जन आक्रोश रैली में कांग्रेस पार्टी के विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष समेत महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, NSUI, फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी, जिलों के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

yrey

उन्होंने अपने मन की टीस जाहिर करते हुए कहा कि जो हरियाणा 2014 से पहले तक प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने में नंबर 1 था वो आज बेरोजगारी, अपराध में नंबर 1 पर है।  उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय उन्होंने प्रदेश में बिजली कारखाने लगवाए, रेल, रोड, मेट्रो बनवाई, एक कलम से 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किये, 11000 सफाई कर्मचारी लगाये लेकिन मौजूदा सरकार गोहाना की मंजूरशुदा रेल कोच फैक्ट्री भी प्रदेश से बाहर ले गई। आज हरियाणा में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। पक्की नौकरियों को कौशल निगम के जरिए कच्चे में बदल दिया। जिसमें न नौकरी है न पेंशन। यही काम अग्निवीर योजना में हुआ जिसमें 18 साल का नौजवान भर्ती होगा और 4 साल बाद 22 की आयु में बेरोजगार होकर वापस घर लौट आयेगा।

yeryr

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की हवा चल रही है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर हर बुजुर्ग को 6000 महीना पेंशन देंगे। हमारी सरकार आने पर गृहणियों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।

eyer

कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे। 100-100 गज मुफ्त प्लॉट योजना को फिर से लागू करेंगे और गरीबों को 2 कमरे का मकान बनाकर देंगे। कौशल रोजगार निगम को खत्म कर खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती करेंगे।

सफाई कर्मचारी, मनरेगा मेठ जैसे कर्मचारियों को पक्का करेंगे। किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे।

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि किसान आंदोलन में जो 750 किसान शहीद हुए उसमें हरियाणा के काफी किसान थे। कांग्रेस सरकार आने पर शहीद किसानों के परिवारों में एक सरकारी नौकरी देंगे। खिलाड़ियों के लिये पदक लाओ पद पाओ योजना फिर से शुरु करेंगे।रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि साढ़े 9 साल में इस सरकार ने जुमलेबाजी से देश के लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया है।

इस सरकार ने गारंटी दी थी कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जायेगी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, सी-2+50% फार्मूले पर भाव मिलेगा, हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में यात्रा करवाएंगे, 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत होगी, 100 दिन में महंगाई कम होगी, 100 दिन में काला धन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देंगे।

tetew

100 स्मार्ट सिटी बनायेंगे। डीजल-पेट्रोल सस्ता होगा। इस सरकार ने अपनी एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया। आज हरियाणा पर कर्जा बढ़कर 4 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। प्रदेश में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। सरकार के द्वारा जारी सामाजिक सुरक्षा सूचकांक के अनुसार हरियाणा में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय हुए कामों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि हुड्डा सरकार ने 81 किलोमीटर मेट्रो बनवायी, थर्मल कारखाने लगवाये, रेल लाईन, नेशनल हाईवे बनवाये। 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किये।

yery

 2200 करोड़ के कोऑपरेटिव कर्जे माफ किये, हरिजन और बैकवर्ड निगम के 485 करोड़ के कर्जे माफ किये। 3 लाख 82 हजार गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिये। 22 लाख बच्चों को वजीफा दिया। उदयभान ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। पूरे प्रदेश से चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा की आवाज आ रही है। हरियाणा की भर्तियों में 80 एसडीओ में से 78 बाहर के चयनित हुए। एसडीओ इलेक्ट्रिकल में 99 में से 77 बाहर के, असिस्टेंट प्रोफेसर टेक्निकल की लिस्ट में 156 में से 103 बाहर के चयनित हुए और अब हाल में SDOP लिस्ट में 7 में से 4 पदों पर दूसरे प्रदेश के लोगों की भर्ती कर ली गई।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 From free electricity to promise of 6000 pension Hooda made a series of announcements in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.