
पबजी प्यार के लिए पिछले साल पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर अब सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती है। कभी इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो तो कभी फेसबुक पर लाइव आकर लोगों से बातचीत करते हुए सीमा खूब ‘लाइक्स’ बटोर रही है। हाजिर जवाब सीमा लाइव सेशन के दौरान लोगों के सवालों का मजेदार तरीके से जवाब देती है। पाकिस्तानी भाभी के अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं।
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव प्रेमी सचिन मीणा के घर रह रही सीमा हैदर इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने कहा है कि वह 2024 में सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। सीमा हैदर ने कहा है कि वह जल्द ही ‘खुशखबरी’ देने वाली हैं। सीमा ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं, लेकिन वह सचिन के साथ अपने प्यार की निशानी के तौर पर एक बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
वायरल हुआ ‘सेक्सी भाभी’ वाला वीडियो
सीमा हैदर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव यूजर्स से बात करते हुए वह शरमा गई। दरअसल, सीमा हैदर लोगों के कमेंट पढ़कर उनका जवाब दे रही थी। तभी एक यूजर ने लिखा दिया- सीमा भाभी आप बहुत सेक्सी हो। सीमा यह पढ़ते हुए शरमा गई और हंसते हुए कहा- ऐसी बात भाभी से नहीं कहते देवर जी।
सचिन के परिवार को भी किया सोशल मीडिया पर सक्रिय
सीमा हैदर इन दिनों ना सिर्फ खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, बल्कि उन्होंने प्रेमी सचिन मीणा और उसके पूरे परिवार को भी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फेमस कर दिया है। कभी सचिन के दादा तो कभी सचिन की मां के साथ भी सीमा वीडियो बनाती है। सीमा का कहना है कि सोशल मीडिया से उसकी कुछ कमाई भी शुरू हो गई है। सीमा ने हाल ही में अपने लिए एक कमरा भी बनवाया और कुछ गहने भी खरीदे थे। सीमा ने बताया था कि उसकी यूट्यूब से भी कुछ कमाई शुरू हो गई है।
