Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राजकुमार वोहरा का जिला अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात : कृष्णपाल गुर्जर

राजकुमार वोहरा का जिला अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात : कृष्णपाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24January 10, 2024Updated:January 10, 2024No Comments6 Mins Read
Faridabad : पार्टी संगठन, प्रदेश के मुख्यमंत्री ताऊ मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा और विधायकों ने जिस सोच के साथ मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्त्ता को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उस पर मैं खरा उतरूंगा। जो कार्य संगठन मुझे देगा, सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं और संगठन को साथ लेकर उसे पूर्ण करूँगा, यह विश्वास शीर्ष नेतृत्व और संगठन को दिलाता हूँ। पदभार ग्रहण करवाने के लिए केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य तौर पर आये और जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण करवाया, उसके लिए उनका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पदभार ग्रहण करते हुए यह कहा।
आज फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने राजकुमार वोहरा को ज़िला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया। पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने शुभ मुहूर्त में मंत्र उच्चारण और विधि विधान के साथ पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा से विधायक नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, चेयरमैन धनेश अधलखा, वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा सुरेन्द्र जांगड़ा, लोकसभा विस्तारक कर्मबीर यादव,जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा,अजय डुडेजा आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे और बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उपस्थित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ह्रदय की गहराइयों से नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को नव कार्यभार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के लिए और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए राजकुमार वोहरा का जिला अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात हैं। इनके पूज्य पिताजी और राजकुमार वोहरा को जीवन पर्यन्त संघ के कार्य करते हुए देखा है। इनके पिताजी जनसंघ के समय से पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। राजकुमार वोहरा ने हमेशा से एक कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की है। इससे ज्यादा अच्छी बात कोई हो नहीं सकती कि पार्टी संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्त्ता को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया है। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के कार्यकर्त्ता पार्टी की अमूल्य पूंजी हैं और पार्टी के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हैं। पार्टी राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में और अधिक बुलंदियों पर पहुंचेगी।
आने वाले तीनों चुनावों लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम में राज वोहरा के नेतृत्व में पार्टी और मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत के नए आयाम स्थापित करेगी। राजकुमार वोहरा जिला अध्यक्ष के रूप में सबको साथ लेकर चलेंगे और अपनी सहजता और निष्ठा व सरलता से पार्टी संगठन को और मज़बूत करेंगे। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुझ समेत पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता राज कुमार वोहरा के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के कार्यों का निर्वहन करेंगे और पार्टी संगठन को आगे बढ़ाएंगे। ज़िला अध्यक्ष नियुक्त करने पर राजकुमार वोहरा ने मुख्यमंत्री ताऊ मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल, विधायक राजेश नागर, सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, संदीप जोशी, केन्द्रीय व प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, बिजेंद्र नेहरा, ज़िला सचिव हरेंद्र भड़ाना, मुकेश अग्रवाल, पुनीता झा, पार्षद सुभाष आहूजा, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, सह प्रमुख राज मदान, कार्यालय सचिव सचिन गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना, नरेश नम्बरदार मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल, सचिन शर्मा,अमित आहूजा,सत्येन्द्र पाण्डेय, सुरेशचन्द्र पाठक, नरेंद्र जैन, टी.एन कपूर, गोल्डी अरोड़ा, शोभित अरोड़ा, कुलदीप चुन्नी लाल, गोल्डी बरेजा, अजीत नंबरदार, अजय डुडेजा, महेश अग्रवाल, अलका भाटिया, एकता शर्मा, पंडित विजय शर्मा भाजपा कार्यकर्त्ता और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित रहे।
अटल कमल जिला कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल, लोकसभा विस्तारक कर्मबीर यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर, चेयरपर्सन रेनू भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, पृथला के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर.एन. सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रेक्सवॉल, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, निवर्तमान उप महापौर मनमोहन गर्ग, चेयरमैन हुकम सिंह भाटी आदि ने राजकुमार वोहरा को नवदायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जिला कार्यालय पर स्वागत किया और फूलमालाओं व पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा को नव दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की।
भाजपा के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष वोहरा ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो का लाभ जनता तक कैसे पहुंचे और लोक कल्याण के हित में काम कैसे अधिक से अधिक हों, इसके लिए हम सब कार्यकर्त्ता मिलकर कार्य करेंगे और साथ ही पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। फ़रीदाबाद में पार्टी संगठन बहुत मज़बूत है और जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के बूते पर 2024 के लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत की भूमिका तैयार करेंगे ताकि देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की मजबूत सरकार बने I उन्होंने कहा कि भाजपा में जब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो कोई भी कार्यकर्त्ता किसी भी शीर्ष पद पर पहुँच सकता है यह केवल भाजपा में ही सम्भव है। उन्होंने अपने स्वागत व अभिनंदन के लिए भाजपा फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष मान सिंह, अनिल नागर, बिजेंद्र नेहरा, पंकज रामपाल, संजीव भाटी, लखमी चंद भारद्वाज, ज़िला सचिव हरेन्द्र भड़ाना, मुकेश अग्रवाल, सुनीता बघेल, भारती भाकुनी, पुनीता झा, रविंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, वज़ीर सिंह डागर, प्रकाश भाटी,मोर्चों के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, भगवान सिंह,लाज़र रंजीत सेन,सुखबीर मलेरना, सचिन गुप्ता, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता ज़िला आई टी संयोजक अमित मिश्रा सह मीडिया प्रभारी राज मदान, पार्षद गण, प्रदेश व ज़िला पदाधिकारी, मंडल व मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ व विभागों के संयोजक सह संयोजक जन प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Rajkumar Vohra becoming the district president is a matter of great fortune for the workers: Krishnapal Gurjar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.