Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अशोक तंवर छोड़ सकते हैं केजरीवाल का साथ, हरियाणा में आप को लग सकता है बड़ा झटका

अशोक तंवर छोड़ सकते हैं केजरीवाल का साथ, हरियाणा में आप को लग सकता है बड़ा झटका

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के प्रमुख नेताओं में शुमार पूर्व सांसद अशोक तंवर जल्द ही AAP का साथ छोड़ सकते हैं। अशोक तंवर फिलहाल हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष का प्रभार संभाल रहे हैं। तंवर का पार्टी छोड़ना चुनावी सीजन में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

समर्थकों ने जारी किया पोस्टर
दरअसल, अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी छोड़ने की बात उनके समर्थकों की ओर से जारी किए नए पोस्टर के बाद से शुरू हुई है। अशोक तंवर के समर्थकों ने नया पोस्टर जारी किया है जिसमें अशोक तंवर को आम आदमी पार्टी का नेता न बताकर अपना भारत मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है। इसके बाद से ही उनके AAP छोड़ने की बात को बल मिल रहा है।

भाजपा में शामिल होंगे?
सूत्रों की मानें तो अशोक तंवर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि भाजपा अशोक तंवर को लोकसभा चुनाव 2024 में सिरसा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। बता दें कि हरियाणा में इससे पहले पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था।

कांग्रेस में बड़े पदों पर रहे थे तंवर

हरियाणा की राजनीति में जाने-माने चेहरे अशोक तंवर सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने हरियाणा  प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई NUSI के  अध्यक्ष का प्राभार भी संभाला है। साल 2019 में तंवर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद साल 2022 में वह अप्रैल में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

NEWS SOURCE : chopaltv

AAP may face a big blow in Haryana Ashok Tanwar may leave Kejriwal's support faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.