
Deoria News. देवरिया में दुकान से घर लौटते समय एक महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. दामिनी मौर्य नाम की इस 30 वर्षीय महिला ने सात साल पहले देवरिया के ही रहने वाले अमित मौर्य से लव मैरेज की थी. उनका पांच साल का एक बेटा है. ससुरालियों से अनबन होने की वजह से दामिनी पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी.
रोजी-रोटी चलाने के लिए उसने खोराराम चौराहे पर रेडिमेड की दुकान खोल रखी थी. मंगलवार शाम दुकान बंद कर वह स्कूटी से मायके लौट रही थी. तभी उसके साथ यह वारदात हुई. यह वारदात जिस जगह पर हुई वह देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में आती है. मंगलवार की देर रात इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जबकि विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का शक जताया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गौरीबाजार के पथरहट की रहने वाली दामिनी मौर्या (उम्र 30 वर्ष) पुत्री रामबचन मौर्य ने सात साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के बांसदेव पुरवा के अमित मौर्य पुत्र परमानंद से लव मैरेज की थी. उनका पांच साल का एक बेटा है.
NEWS SOURCE : lalluram
