Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: सरकार ने रजिस्ट्री पर लगाई रोक, अवैध कॉलोनियां में रहने वालों को झटका

फरीदाबाद: सरकार ने रजिस्ट्री पर लगाई रोक, अवैध कॉलोनियां में रहने वालों को झटका

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अवैध कॉलोनियां बसाने वालों को बड़ा झटका लगा है। अवैध कॉलोनियों में अब से रजिस्ट्री नही होंगी। भूमाफियाओं पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने यह फैसला किया है। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सेक्टर-12 के हुडा कन्वेंशन हॉल में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक ली।

इसमें 16 शिकायतें रखी गईं, जिनमें 13 का निपटारा मौके पर ही कर दिया। इस दौरान बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सरकार को गलत सूचना देने पर कर्मचारी निलंबित निगम में शामिल हुए ग्रेटर फरीदाबाद के नए 24 गांवों में ट्यूबवेल ऑपरेटरों को लेकर सरकार को गलत सूचना भेजने पर मुख्यमंत्री ने निगम के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

दरअसल, राम प्रकाश नामक एक व्यक्ति की शिकायत थी कि नगर निगम में शामिल हुए 24 गांव में 72 ट्यूबवेल ऑपरेटर हैं। इनका वेतन जारी रखने के लिए नगर निगम की तरफ से सरकार को दो पत्र भेजे गए। जिनमें एक पत्र में वेतन जारी करने की बात कही गई, जबकि दूसरे पत्र में वेतन जारी नही करने करने के लिए कहा गया। यह खामी सामने आने पर मुख्यमंत्री ने एक कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सम्बंधित गांवों में नगर निगम के ट्यूबवेलों को ठेके पर चला रही कंपनी को सम्बंधित कर्मचारियों को वेतन देने के आदेश जारी किए हैं।

प्रदूषित पानी का समाधान करने के लिए समिति गठित : सेक्टर-58 में औद्योगिक इकाइयों की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। इसको लेकर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्य कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं ताकि सम्बन्धित समस्या का समाधान किया जा सके। इस कमेटी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा आरडब्ल्यूए का एक सदस्य भी शामिल किया गया है। यह कमेटी बैठक करके दो दिन में समाधान के उपाय की रिपोर्ट सरकार को देगी।

एक लाख कुशल कारीगर विदेश भेजे जाएंगे : मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा से एक लाख कुशल कारीगर विदेश नौकरी के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए विदेश जाने वाले कारीगरों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस हजार कारीगर इजराइल भेजे जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के कुशल कारीगरों के लिए विदेश के काफी मांग आ रही है।

महिला के प्लॉट से कब्जा हटाने का आदेश : बल्लभगढ़ निवासी शारदा देवी के 66 गज के प्लाट पर कब्जे का मामला सामने आया था। महिला का कहना था कि उसने पूरे पैसे देकर रजिस्ट्री व इंतकाल करवाया था, लेकिन उसके मकान पर कब्जा कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि शारदा देवी को मकान जल्द दिलाएं। साथ ही एचएसवीपी सेक्टर में एक प्लाटधारक द्वारा निलामी में प्लॉट खरीदने के बावजूद कब्जा न मिलने पर उसे पालिसी बनाकर उसी साइज का दूसरा प्लाट देने के निर्देश दिए।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Government bans registry shock to people living in illegal colonies
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.