Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में साढे 81 किलोमीटर बिछी थी मेट्रो लाइन, मौजूदा सरकार ने 1 इंच भी आगे नहीं बढ़ाई: नीरज शर्मा

कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में साढे 81 किलोमीटर बिछी थी मेट्रो लाइन, मौजूदा सरकार ने 1 इंच भी आगे नहीं बढ़ाई: नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में साढे 81 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछी थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने 1 इंच भी मेट्रो लाइन आगे नहीं बढ़ाई है। यह कहना है कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़, गुड़गांव और बल्लभगढ़ तक मेट्रो लाने वाली कांग्रेस सरकार ही गुड़गांव से फरीदाबाद मेट्रो चलाने का काम करेगी। इतना ही नहीं मेट्रो का विस्तार पलवल, रोहतक और सोनीपत तक किया जाएगा।

नीरज शर्मा ने कहा कि मेट्रो विस्तार के साथ-साथ रोजगार सृजन पर भी कांग्रेस का विशेष जोर रहेगा। क्योंकि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। बीजेपी-जेजेपी सरकारी विभागों में खाली पड़े 2 लाख पदों को भरने की बजाय कौशल निगम के जरिए विदेश में युवाओं को भेजना चाहती है। ठेके वाली कच्ची नौकरियां के नाम पर पढ़े-लिखी युवाओं का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 12 यूनिवर्सिटी और 6 मेडिकल कॉलेज बने। फरीदाबाद की बात की जाए तो ग्रेटर फरीदाबाद, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और आईएमटी स्थापित हुई। लेकिन भाजपा कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद में पहले से स्थापित छोटे और बड़े उद्योग पलायन करने लगे और नया निवेश आना बंद हो गया। इसके चलते युवा बेरोजगारी की दलदल में फंस गए। इतना ही नहीं मौजूदा सरकार द्वारा 5000 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर गरीबों को बेघर किया गया।

नीरज शर्मा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर सभी खाली पदों को पक्की भर्तियां होंगी। जिन 11,000 सफाई कर्मियों को कांग्रेस सरकार के समय नियुक्त किया था, उनके समेत तमाम चौकीदार और मनरेगा मेट को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों को ₹6000 बुढ़ापा पेंशन, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹500 में गैस सिलेंडर, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, एससी-ओबीसी व गरीब बच्चों को वजीफा भी दिया जाएगा।

81 and a half kilometer metro line was laid in the state During the Congress government faridabadnews faridabadnews24 the present government did not advance even 1 inch - Neeraj Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.