Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नकारात्मक दृष्टिकोण न अपनाएं: Stress Health Tips

नकारात्मक दृष्टिकोण न अपनाएं: Stress Health Tips

faridabadnews24By faridabadnews24January 12, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Stress Health Tips : आज कैंसर, हृदय रोगों की तरह भयंकर रोगों में एक रोग और जुड़ गया है, वह है तनाव। आज सबसे अधिक रोगी शायद इसी रोग के हैं। तनाव न केवल एक रोग है बल्कि अन्य रोगों का कारण भी है। इस तनाव का कारण आज का मशीनी युग, पैसा कमाने की होड़, महत्वाकांक्षाएं और न जाने क्या-क्या है। इसी कारण आज मनुष्य जीवन की सारी मिठास भूल चुका है।

थोड़ा बहुत तनाव तो हर व्यक्ति को होता है परंतु समझदार व्यक्ति वही होता है जो इस तनाव के लिए अपना सुख चैन नहीं गंवाता। हर तनाव को एक चुनौती मान कर स्वीकार करें और उस चुनौती पर सफलता पाकर ही हम तनाव को कम कर सकते हैं। कई स्त्रियां अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर तनावग्रस्त रहती हैं और घर के संपूर्ण माहौल को तनावपूर्ण कर देती हैं।

तनाव से स्वास्थ्य पर बुरा असर (Stress Health Tips)

बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना तो हर माता-पिता का कर्तव्य है परन्तु आपके तनावग्रस्त व चिंतित रहने से क्या बच्चा पढ़ाई में ध्यान देना शुरू कर देगा? नहीं ! बल्कि इस तनाव से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा या हो सकता है कि बच्चा भी तनावग्रस्त हो जाए। तनावग्रस्त व्यक्ति स्वयं ही कुढ़ता रहता है।

रिश्तों में तनाव (Stress Health Tips)

रिश्तों में तनाव तो सामान्यतः देखा ही जाता है, कभी पति पत्नी के बीच, कभी सास बहू के बीच, कभी पिता बेटे के बीच परन्तु इस तनाव से उबरने का प्रयास करें। महिलाएं सबसे अधिक तनावग्रस्त रहती हैं क्योंकि वे अपने लिए वो जीती ही नहीं हैं। उनका सारा जीवन दूसरों की सेवा में ही लगा रह जाता है परन्तु आप अपनी सामथ्र्य से अधिक किसी के लिए कुछ नहीं कर सकते, इसलिए जितना उचित है उतना ही करें।

नकारात्मक दृष्टिकोण (Stress Health Tips)

तनावपूर्ण स्थिति में नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर कई लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं। क्या आत्महत्या उनके तनाव को कम कर देती है? बिल्कुल नहीं, बल्कि वे अपने पीछे एक ऐसा तनावपूर्ण माहौल छोड़ जाते हैं जिस माहौल में उनके सभी प्रियजन सारी जिंदगी जलते रहते हैं। जीवन के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण किसी तनाव का समाधान नहीं है, इसलिए नकारात्मक दृष्टिकोण एक कायरता है। आशावादी बन कर ही आप भयंकर बीमारी का सामना कर सकते है।

बेवजह तनाव न लें (Stress Health Tips)

व्यक्ति की अपनी भी एक जिंदगी है और अपनी जिंदगी की कुछ अपेक्षाएं भी हैं इसलिए अपनी अपेक्षाओं को दूसरों की चिंता में अपूर्ण न रहने दें। जो व्यक्ति स्वयं खुश नहीं रह सकता, वह दूसरों को कैसे खुश रख सकेगा। इसलिए बेवजह तनाव न लें और तनाव का सामना आशावादी दृष्टिकोण अपना कर करें।

NEWS SOURCE : chanchalsingh

Don't adopt a negative attitude: Stress Health Tips faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर मरीजों को मिलेंगी

October 11, 2026

समझें दोनों के अटैक में छिपे अलग-अलग जोखिम, कुत्ते का काटना ज्यादा खतरनाक या बिल्ली का?

September 12, 2026

स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर हुई डिलीवरी, सीएमओ ने घटना की जांच के आदेश दिए, कार्रवाई की चेतावनी

September 5, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.