
Ram Mandir Bus Service: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी. इतना ही नहीं, यदि अन्य जिलों से मांग आई तो भविष्य में वहां से भी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो जाएगी।मूलचंद शर्मा सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 32 सड़कों का शिलान्यास करने के बाद आम जनता को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आएंगे. उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी कि 22 जनवरी के बाद हरियाणा सरकार बुजुर्गों को अयोध्या की मुफ्त यात्रा कराएगी l
